फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: बेन स्टोक्स नहीं खेलेंगे टी-20 विश्व कप! कोच सिल्वरवुड बोले- नहीं डालेंगे वापसी का दबाव

Tue, 07 Sep 2021 08:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आगामी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में टीम से बाहर रह सकते हैं। ईसीबी बुधवार या गुरुवार को विश्व कप के लिए टीम की घोषणा करेगा। ऐसा लगता है कि बेन स्टोक्स ने लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहने का मन बना लिया है। 
विज्ञापन
बेन स्टोक्स - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आगामी टी-20 विश्व कप से बाहर रह सकते हैं। हालांकि, अभी टीम का चयन नहीं हुआ है लेकिन इससे पहले इस तरह की चर्चा है कि स्टोक्स टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड टीम के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड का कहना है कि वह स्टोक्स को टीम में वापसी का दबाव नहीं डालेंगे। उनके लिए स्टोक्स का मानसिक स्वास्थ्य ज्यादा मायने रखता है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम बुधवार या गुरुवार को आगामी टी-20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करेगी, क्योंकि आईसीसी को टीम की सूची भेजने की आखिरी तारीख 10 सितंबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ने अभी तक स्टोक्स से इस संबंध में कोई चर्चा नहीं की है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि स्टोक्स आगामी टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन अवकाश पर हैं बेन स्टोक्स

बता दें कि स्टोक्स ने लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूरी बना लिया है। इस ऑलराउंडर ने पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की वन-डे में 3-0 से जीत के बाद अनिश्चितकालीन अवकाश ले लिया था। भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं थे। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी हिस्सा नहीं ले रहे हैं। टीम के मुख्य कोच सिल्वरवुड पहले भी साफ कर चुके हैं कि स्टोक्स के फैसले का सम्मान किया जाएगा। सिल्वरवुड ने कहा था, 'स्टोक्स को मानसिक रूप से स्वस्थ होने के लिए जितना समय चाहिए उतना उन्हें दिया जाएगा। मुझे नहीं लगता है कि ऐसे मामलों में आप किसी पर दबाव बना सकते हैं। जब तक कि वह स्वयं आकर न कहें कि मैं खेलने के लिए तैयार हूं, तब तक मैं उनका इंतजार करूंगा। हमारे लिए बेन और उनके परिवार का स्वस्थ रहना ज्यादा महत्वपूर्ण है ताकि वह दमदार वापसी कर सके।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें