फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: बेन स्टोक्स, उनाडकट और पांडे को रिलीज करेंगी फ्रेंचाइजी- रिपोर्ट

Thu, 15 Nov 2018 01:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ben stokes
विज्ञापन

2019 आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी कई बड़े नामों को रिलीज कर सकती हैं ताकि उनके पर्स में ज्यादा रकम रह सके। पिछले साल केएल राहुल, मनीष पांडे, जयदेव उनाडकट और बेन स्टोक्स ने मोटी रकम हासिल करके सुर्खियां बटोरी थीं।

विज्ञापन


हालांकि, केएल राहुल को छोड़कर अन्य खिलाड़ियों ने अपने प्राइस टैग के साथ न्याय नहीं किया और यही वजह है कि फ्रेंचाइजी इस साल उन्हें रिलीज करने का मन बना रही है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद ने मनीष पांडे को रिलीज करने का मन पक्का कर लिया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पिछले साल टूर्नामेंट में केवल 284 रन बनाए। एसआरएच ने उन्हें 11 करोड़ रुपए में खरीदा था और वह पूरी तरह फ्लॉप हो गए थे।

ऐसा ही हाल राजस्थान रॉयल्स का भी है। पिछले साल नीलामी में राजस्थान ने बेन स्टोक्स और जयदेव उनाडकट पर मोटी रकम खर्च की थी। हालांकि, दोनों का प्रदर्शन उस स्तर का नहीं रहा, जिसकी वजह से फ्रेंचाइजी ने इन्हें रिलीज करने का फैसला कर लिया है। जयपुर आधारित फ्रेंचाइजी ने स्टोक्स को पिछले साल सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी बना दिया था। मगर ऑलराउंडर ने सिर्फ 196 रन बनाए जबकि एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन


वहीं, जयदेव उनाडकट को रॉयल्स ने पिछले साल 11.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि बाएं हाथ के गेंदबाज ने 11 विकेट ही चटकाए और इसके बाद भारतीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम से अपनी जगह भी गंवाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें