फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ben Stokes: वनडे फॉर्मेट खत्म करने के पक्ष में नहीं हैं स्टोक्स, बताया- उनके लिए आईपीएल खेलना क्यों मुश्किल

Tue, 23 Aug 2022 04:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने वाले बेन स्टोक्स का कहना है कि इस फॉर्मेट को बंद नहीं करना चाहिए। इसकी बजाय 40 ओवर का मैच किया जा सकता है या आईसीसी कोई दूसरा तरीका निकाल सकता है। 
 
विज्ञापन
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने हाल ही में वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया है। उन्होंने वर्कलोड का हवाला देते हुए कहा कि उनके लिए तीनो फॉर्मेट खेलना और हर फॉर्मेट में पूरी ऊर्जा के साथ अपना 100 फीसदी योगदान देना मुश्किल हो रहा है। इसी वजह से वो वनडे क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं। स्टोक्स के संन्यास के बाद कई दिग्गजों ने वनडे फॉर्मेट को बंद करने की बात कही थी। हालांकि, खुद स्टोक्स नहीं चाहते हैं कि इस फॉर्मेट को बंद किया जाए। 
विज्ञापन


बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट को लेकर सवाल किए जाने पर कहा है कि किसी फॉर्मेट को बंद करना आखिरी चीज है, जो कोई चाहेगा। वनडे क्रिकेट को बंद करने की बजाय आईसीसी इसमें कुछ बदलाव कर सकता है। 40 ओवर के मैच कराए जा सकते हैं या आईसीसी दूसरा तरीका निकाल सकता है। उन्होंने द हंड्रेड का उदाहरण देते हुए कहा कि टी20 क्रिकेट के साथ यह फॉर्मेट भी चल रहा है। इसी तरह वनडे के साथ 40 ओवर का फॉर्मेट शुरू किया जा सकता है और 40 ओवर में भी उतना ही स्कोर बनेगा, जितना 50 ओवर में बनता है। 

इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए आईपीएल खेलना मुश्किल
स्टोक्स से जब आईपीएल 2023 को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह इंग्लैंड का कैलेंडर देखकर तय करेंगे कि उन्हें आईपीएल 2023 खेलना है या नहीं। आईपीएल में 10 करोड़ से ज्यादा की कीमत हासिल कर चुके स्टोक्स ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए आईपीएल में खेलना काफी मुश्किल होता है। यहां का क्रिकेट कैलेंडर पूरी तरह भरा रहता है। जब दुनिया में गर्मी होती है तब इंग्लैंड में ठंड का मौसम आता है। वहीं, जब इंग्लैंड में गर्मी होती है तो बाकी जगहों पर सर्दियां होती हैं। 
विज्ञापन


पूरे साल या तो इंग्लैंड की टीम दूसरे देशों की मेजबानी करती है या विदेशों का दौरा करती है। इस वजह से इंग्लैंड के खिलाड़ियों के पास आईपीएल में खेलने का समय नहीं होता है। इस दौरान स्टोक्स ने यह भी साफ किया कि टेस्ट उनका पसंदीदा फॉर्मेट है। इसी के आधार पर वो बाकी टूर्नामेंट में खेलने का फैसला करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें