फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs ENG: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए स्टोक्स की वापसी, इंग्लैंड ने टीम में किए दो बदलाव

Mon, 14 Oct 2024 04:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान

सार

इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में गस एटकिंसन की जगह तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स को शामिल किया गया है। स्टोक्स ने तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की जगह ली है।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स - फोटो : ECB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए वापसी हो गई है। इंग्लैंड ने मंगलवार से मुल्तान में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है। स्टोक्स इंग्लैंड के लिए पिछले चार टेस्ट मैचों से बाहर थे जिसमें श्रीलंका के खिलाफ सीरीज भी शामिल थी। स्टोक्स को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से आराम दिया गया था। 
विज्ञापन

 

अगस्त से बाहर चल रहे थे स्टोक्स
स्टोक्स हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण अगस्त से टीम से बाहर थे। इस सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पारी और 47 रनों से हराया था। इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में गस एटकिंसन की जगह तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स को शामिल किया गया है। स्टोक्स ने तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की जगह ली है, जबकि टीम ने दोनों स्पिनरों शोएब बशीर और जैक लीच को प्लेइंग-11 में बरकरार रखा है। 

चिकित्सा विशेषज्ञों ने स्टोक्स को फिट घोषित किया
इंग्लैंड टीम प्रबंधन के अनुसार स्टोक्स ने पिछले कुछ दिनों में नेट सत्र के दौरान बिना किसी परेशानी के गेंदबाजी और बल्लेबाजी की है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें वापसी के लिए मंजूरी दे दी है। 33 वर्षीय ऑलराउंडर खिलाड़ी को अगस्त में द हंड्रेड टूर्नामेंट में खेलते समय चोट लगी थी। वह इस चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू सीरीज के बाद पाकिस्तान के इस दौरे के शुरुआती टेस्ट को नहीं खेल सके थे। 
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, जैक लीच, शोएब बशीर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें