फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइटक्लब में झगड़ा: बेन स्टोक्स मामले की सुनवाई के लिए पहुंचे अदालत, मीडिया का जमावड़ा

Tue, 07 Aug 2018 09:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन स्टोक्स सोमवार को अदालत पहुंचे जहां झगड़े से जुड़े उनके मामले की सुनवाई होगी। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पिछले साल 25 सितंबर को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के कुछ घंटों बाद ऑलराउंडर स्टोक्स और दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ झगड़ा करने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन

2 of 4
स्टोक्स के अलावा इस मामले के आरोपी रेयान अली और रेयान हेल ने सभी तरह के आरोपों से इनकार किया है। स्टोक्स जब यहां क्राउन अदालत में पहुंचे तो मीडिया भी वहां मौजूद था।

इस क्रिकेटर पर आरोप है कि उसने ऐसा काम किया जिससे किसी व्यक्ति को अपनी निजी सुरक्षा को लेकर डर लगे। आरोप है कि इस घटना के दौरान 27 साल के एक व्यक्ति की आंख में चोट लगी थी। इस दौरान इंग्लैंड के क्रिकेट एलेक्स हेल्स भी मौजूद थे।
विज्ञापन

3 of 4
अदालत संख्या एक में यह सुनवाई पांच से सात दिन चल सकती है। इस घटना के बाद स्टोक्स को निलंबित कर दिया गया था और वह इंग्लैंड की ओर से एशेज में नहीं खेल पाए थे जिसे आस्ट्रेलिया ने 4-0 से जीता था।
विज्ञापन

4 of 4
इसके बाद वह हालांकि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में खेले। एजबस्टन में पहले टेस्ट में भारत पर इंग्लैंड की जीत में स्टोक्स ने अहम भूमिका निभाई थी। स्टोक्स के अलावा दो अन्य व्यक्ति इस मामले में जमानत पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें