भारतीय टीम के स्टार ऑफस्पिनर रविचंद्रन अश्विन जल्द ही काउंटी क्रिकेट में वोर्सस्टरशायर की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें अनफिट ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स की जगह टीम में शामिल किया गया है।
अश्विन के काउंटी क्रिकेट में खेलने को लेकर इंग्लैंड के खिलाड़ी ने मजाक उड़ाया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज बेन डकेट ने ट्विटर के जरिए टीम इंडिया के ऑफस्पिनर का मजाक बनाया है। उन्होंने मजाक बनाने के साथ ही इस बात का दुःख भी जताया कि अश्विन का सामना नहीं करने को लेकर वे काफी निराश भी हैं।
ये भी पढ़ें : लसिथ मलिंगा से निपटने के लिए स्पेशल शॉट की तैयारी कर रहे हैं रोहित
दरअसल, प्रोफेशनल क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने ट्विटर पर अश्विन के वोर्सस्टरशायर से जुड़ने का स्वागत किया है। पीसीए ने ट्वीट किया, 'काउंटी क्रिकेट और पीसीए में स्वागत है, अश्विन को वोर्सस्टरशायर ने शेष सत्र के लिए विदेशी खिलाड़ी के रूप में अपने साथ जोड़ा है।'
Welcome to county cricket & the PCA @ashwinravi99 - signed by @WorcsCCC as overseas player for rest of season pic.twitter.com/HPNanoZW3U— The PCA (@PCA) August 15, 2017