फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: आईपीएल से पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी का बड़ा धमाका, दक्षिण अफ्रीका में जड़ा तिहरा शतक

Sat, 24 Feb 2024 04:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ट्रिस्टन स्टब्स ने क्वाजुलु नेटल इनलैंड के खिलाफ तिहरा शतक लगाया। उन्होंने 372 गेंदों में 302 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 37 चौके और छह छक्के लगाए।
विज्ञापन
ट्रिस्टन स्टब्स - फोटो : Cricket South Africa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपील 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होगी। गुरुवार को बीसीसीआई ने 21 मैचों का शेड्यूल जारी किया। इस टूर्नामेंट से पहले दिल्ली कैपिटल्स के एक बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका में जारी क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका फोर डे सीरीज में विस्फोटक प्रदर्शन किया। विकेटकीपर बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने घरेलू क्रिकेट में पहला तिहरा शतक जड़ दिया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐसा करने वाले स्टब्स दक्षिण अफ्रीका के 11वें बल्लेबाज बन गए हैं। 
विज्ञापन


स्टब्स ने लगाया तिहरा शतक
वॉरियर्स की तरफ से खेलते हुए स्टब्स ने क्वाजुलु नेटल इनलैंड के खिलाफ तिहरा शतक लगाया। उन्होंने 372 गेंदों में 302 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 37 चौके और छह छक्के लगाए। इस टूर्नामेंट के पिछले पांच मैचों में स्टब्स दो शतक जड़ चुके हैं। इसी के साथ वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए आगामी टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते नजर आ सकते हैं। 

साउथ अफ्रीका 20 लीग में स्टब्स का प्रदर्शन
इससे पहले स्टब्स को दक्षिण अफ्रीका 20 लीग में विस्फोटक प्रदर्शन करते देखा गया था। उन्होंने ईस्टर्न कैप की तरफ से खेलते हुए पूरे टूर्नामेंट में कुल 301 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतकीय पारियां निकली थीं। उनके इस प्रदर्शन के दम पर टीम ने दूसरी बार खिताब जीता। इस बार वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलत नजर आएंगे। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। 
विज्ञापन


कैसा रहा करियर
23 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए एक टेस्ट, एक वनडे और 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने क्रमश: चार, छह और 239 रन बनाए हैं। आईपीएल के चार मुकाबलों में स्टब्स ने 27 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें