फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मैच से पहले अनोखे अंदाज में साथी खिलाड़ियों को मोटिवेट करते दिखे पृथ्वी शॉ, बोले- 'मेरे लगान के भाईयों'

Wed, 24 Apr 2024 05:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं। इनमें दो-दो मैच दोनों टीमों ने जीते हैं। 24 अप्रैल को खेले जाने वाले मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बल्लेबाज को अपने साथी खिलाड़ियों को अनोखे अंदाज में प्रोत्साहित करते देखा जा सकता है। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच बुधवार को आईपीएल 2024 का 40वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले दोनों टीमों को अरुण जेटली स्टेडियम में प्रैक्टिस करते देखा गया। इस दौरान शॉ ने साथी खिलड़ियों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन


दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं। इनमें दो-दो मैच दोनों टीमों ने जीते हैं। 24 अप्रैल को खेले जाने वाले मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल मैच खेलते देखा जा सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स ने साझा किया वीडियो
इस वीडियो में शॉ कहते दिखते हैं "मेरे लगान के भाईयों।" उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय टीम के साथी आपस में लड़ रहे थे। ऐसा लग रहा था कि भारतीय खिलाड़ी विदेशी सितारों के खिलाफ जीत के लिए संघर्ष कर रहे थे क्योंकि वे खेल में पिछड़ रहे थे। हालांकि, इससे निराश होने के बजाय, शॉ मस्ती में कमेंट्री करते दिख रहे थे। 
विज्ञापन


शॉ का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में शॉ अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। अब तक खेले गए छह मैचों में उन्होंने 174 रन बनाए हैं। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 162.62 का रहा है। आज के मैच में दिल्ली कैपिटल्स गिल की टीम के खिलाफ जीत के साथ जीत की पटरी पर वापसी करना चाहेगी। दिल्ली ने अब तक इस टूर्नामेंट में आठ मैच खेले हैं। इनमें सिर्फ तीन मुकाबलों में टीम को जीत मिली है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें