पिछले साल 18 जुलाई को लोढा समिति की रिपोर्ट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने BCCI को अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव करने का आदेश दिया था। इसके बाद कड़ा रुख अपनाते हुए कोर्ट ने बीसीसीआई के तत्कालीन अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को पद से बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद बीसीसीआई के संचालन के लिए पूर्व सीएजी विनोद राय की अध्यक्षता में कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन का गठन किया जो वर्तमान में बोर्ड के संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहा है।
अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पूरी तरह लागू करने के लिए बीसीसीआई ने कमर कस ली है। सोमवार को बोर्ड के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी प्रेस को संबोधित करते हुए रहा, पिछले साल 18 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के पालन के लिए बीसीसीआई एक समिति का गठन करेगा। समिति इस बात की जांच कर सुझाव देगी कि कोर्ट के आदेश को किस तरह जल्दी और प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकता है। उन्होंने आगे बताया, मंगलवार को समिति का गठन किया जाएगा। समिति 15 दिन में अपना पहला सुझाव बोर्ड के सामने रखेगी।
बीसीसीआई की एसजीएम में एन श्रीनिवासन के शामिल होने के सवाल पर चौधरी ने कहा, बीसीसीआई के सभी सदस्यों को बैठक में शामिल होने के लिए कहा, उन्होंने बैठक में शामिल होने के लिए अपने प्रतिनिधि के रूप में किसका चयन किया यह उनका अधिकार है।