फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट में बदलाव से खुश खेल मंत्री रिजिजू, NADA में किया BCCI का स्वागत

Sat, 10 Aug 2019 02:32 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kiren Rijiju - फोटो : social media
विज्ञापन

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) के दायरे में आने के बीसीसीआई के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने इसे खेल में स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन के लिए एक बड़ा कदम करार दिया।

विज्ञापन


खेल मंत्रालय करीब एक दशक से बीसीसीआई को नाडा के दायरे में लाने की प्रयास कर रही थी।  बीसीसीआई ने आखिरकार शुक्रवार को लिखित में दिया है कि वह नाडा की डोपिंग निरोधक नीति का पालन करेगा।

रिजिजू ने पीटीआई को बताया कि,

मैं नहीं चाहता हूं कि कोई भी मुद्दा या मामला अनसुलझा रहे। सभी मतभेदों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाया जाना चाहिए, क्योंकि मैं खेल और खेल के लोगों के हित में खेल में स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन में विश्वास करता हूं।

विज्ञापन

बीसीसीआई सीईओ राहुज जौहरी से शुक्रवार को मुलाकात के बाद खेल सचिव आरएस जुलानिया ने कहा कि, 'बोर्ड ने लिखित में दिया है कि वह नाडा की डोपिंग निरोधक नीति का पालन करेगा। बीसीसीआई के पास न कहने का कोई विकल्प नहीं है। सभी एक समान हैं, सभी को एक ही नियम का पालन करना होगा'।

उन्होंने कहा कि, 'कानून के प्रवर्तन के लिए हर खेल संघ एक समान है। आपको किसी समझौते पर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता नहीं है। हमने स्पष्ट रूप से उन्हें बताया कि कोई एमओयू आवश्यक नहीं है, क्योंकि कानून सभी के लिए लागू है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें