इस दौरान यदि ये खिलाड़ी इन मापदंडों को पालन नहीं करेंगे तो इनको टीम इंडिया और टीम इंडिया की ए-टीमों के में शामिल नहीं किया जाएगा। इस दौरान इनका पूरा आकलन फिजियो पैट्रिक फरहार्ट नेशनल क्रिकेट अकादमी में (एनसीए) करेगी।'
उन्होंने बताया कि इसका खाका लगभग तैयार हो गया है और एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय चयन समिति इन 23 खिलाड़ियों के चयन में बड़ी भूमिका अदा करेगी। वहीं, इन 27 खिलाड़ियों के अलावा इस सूची में ऋषभ पंत, मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, अवेश खान और दीपक हुड्डा के शामिल होने की उम्मीद है।