फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई: शांता रंगास्वामी ने कहा- गुलाबी गेंद से हो महिला क्रिकेट टीम का अभ्यास

Tue, 06 Jul 2021 08:11 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • भारत की पूर्व कप्तान रंगास्वामी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण घरेलू सत्र के मैच नहीं होने की भरपाई महिला क्रिकेटरों के लिए भी उसी तरह से होनी चाहिए, जैसे पुरुष क्रिकेटरों के लिए हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि हालात सुधरने पर भारत ए टीम के दौरे भी होने चाहिए।
विज्ञापन
शांता रंगास्वामी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की सदस्य शांता रंगास्वामी ने बीसीसीआई पदाधिकारियों को पत्र लिखकर 30 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले महिला टीम के दिन रात के ऐतिहासिक टेस्ट से पहले घरेलू स्तर पर गुलाबी गेंद के टूर्नामेंट के आयोजन की मांग की है। 

विज्ञापन


सितंबर में ऑस्ट्रेलिया से खेलना है दिन-रात्रि टेस्ट 
भारत की पूर्व कप्तान रंगास्वामी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण घरेलू सत्र के मैच नहीं होने की भरपाई महिला क्रिकेटरों के लिए भी उसी तरह से होनी चाहिए, जैसे पुरुष क्रिकेटरों के लिए हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि हालात सुधरने पर भारत ए टीम के दौरे भी होने चाहिए।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘हमें उनके सुझाव मिल गए हैं। हम देखेंगे कि उन पर कैसे अमल किया जा सकता है?' रंगास्वामी से बात नहीं हो सकी, लेकिन उन्होंने पत्र में पुरुष टीम का उदाहरण दिया, जिसे ऑस्ट्रेलिया में गुलाबी गेंद के सामने दिक्कत आई। 
विज्ञापन


विराट कोहली की टीम एडिलेड टेस्ट में 36 रन पर सिमट गई थी, जिसके बाद शानदार वापसी करके शृंखला जीती। रंगास्वामी ने पत्र में लिखा, ‘बीसीसीआई के प्रयासों से भारतीय महिला टीम ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट खेला।’

यह भारत की महिला टीम का सात साल बाद पहला टेस्ट था। भारतीय टीम पर्थ में गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलेगी। रंगास्वामी ने कहा कि टीम को इससे पहले अभ्यास की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘बीसीसीआई ने 2018 से अधिक दिन वाले मैच घरेलू क्रिकेट में बंद कर दिए हैं लिहाजा हमारी महिला टीम ने लाल गेंद से खेला ही नहीं है। टीम को श्रेय जाता है कि वह इंग्लैंड से ड्रॉ कराने में कामयाब रही। पर्थ में दूधिया रोशनी में खेलना चुनौतीपूर्ण होगा । इससे पहले घरेलू स्तर पर उन्हें गुलाबी गेंद से खेलने के अभ्यास की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें