बता दें कि मौजूदा समय में बीसीसीआई के कुल सरप्लस का करीब 60 प्रतिशत उसे आईपीएल से ही प्राप्त हो रहा है। यह राशि करीब 670 करोड़ रुपये है। बोर्ड इस सरप्लस को अब 60 से 95 प्रतिशत तक बढ़ाने पर जोर दे रहा है। बोर्ड का मानना है कि इस बार उसे आईपीएल से 2017 करोड़ रुपये सरप्लस के रूप में प्राप्त हो सकते हैं, जबकि पिछले फाइनेंशल ईयर में सरप्लस 400 करोड़ रुपये था।
बोर्ड को उम्मीद है कि इस बार कुल खर्च के बाद उसका मुनाफा 665 करोड़ से 2,142 करोड़ रुपये तक बढ़ सकता है। साथ ही इस बार उसे प्राशसनिक खर्च में भी करीब 19 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे, जबकि पिछली इसके लिए 51 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।