फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन-रात के पहले टेस्ट मैच के लिए भारत ने चुन लिया स्टेडियम

Fri, 10 Jun 2016 10:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल के अंत में भारत में भी दिन-रात के टेस्ट मैचों का आगाज हो जाएगा और बीसीसीआई ने इस ऐतिहासिक मैच के लिए मैदान भी चुन लिया है। यह मैच सितंबर में खेला जाएगा।
विज्ञापन


बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अधिकारी के अनुसार कोलकाता का ईडन गार्डंस भारत में पहले दिन-रात के टेस्ट मैचों की मेजबानी करेगा। भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड इस ऐतिहासिक मैच में मैदान पर उतरेगा।

दौरा कार्यक्रम समिति ने बृहस्पतिवार को टीम इंडिया के अगले घरेलू सत्रों के बारे में कार्यक्रम का ऐलान किया था। न्यूजीलैंड की टीम सितंबर में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज और 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने भारत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैब चीफ गांगुली बोले, अभी स्थल तय नहीं

- फोटो : getty
दूसरी ओर, बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली का कहना है कि 18 जून को गुलाबी गेंद से होने वाले कैब सुपर लीग फाइनल के अनुभव पर यह निर्भर करेगा। अभी कुछ तय नहीं है। फिर दलीप ट्रॉफी भी गुलाबी गेंद से दूधिया रोशनी में होनी है।

उधर, बीसीसीआई के एक अधिकारी कहना है कि बीसीसीआई की कार्यकारी समिति की 24 जून को होने वाली बैठक में मुहर लग सकती है। ईडन का पलड़ा इसलिए भारी नजर आ रहा है क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों के लिए दो अन्य स्थल कानपुर और इंदौर हैं। कानपुर में फ्लडलाइट की समस्या है और इंदौर इस ऐतिहासिक टेस्ट के लिए कोलकाता के मुकाबले श्रेष्ठ नहीं लगता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें