तमाम तरह के संदेहों को दूर करने की कवायद में बीसीसीआई ने जडेजा से जुड़ी पिछली तमाम घटनाओं का भी उल्लेख किया है। बोर्ड ने कहा, 'जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बायें कंधे में परेशानी की शिकायत की थी। उन्हें इसके लिए दो नवंबर को इंजेक्शन दिए गए थे। इससे जडेजा को आराम मिला और वह से 12 से 15 नवंबर के बीच सौराष्ट्र की तरफ से रणजी मैच में खेले और उन्होंने बिना किसी परेशानी के 64 ओवर किए। इसके बाद उन्हें फिट घोषित कर दिया गया और उन्हें आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया।'
आस्ट्रेलिया जाने के बाद 30 नवंबर को सिडनी में क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ मैच के दौरान उनकी चोट उबर आई थी। उस दिन उन्हें फिर से इंजेक्शन दिया गया था। इसके बाद उनकी स्थिति में सुधार आने लगा था। इनपुट-भाषा