भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बार फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया जिसमे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप प्रारूप की बात कही गई है। बीसीसीआई ने आईसीसी के इस प्रारूप के पूरी तरह के खारिज करते हुए प्रस्ताव को फर्जी भी करार दिया। साथ इस मुद्दे पर होने वाली दोनों बोर्ड की द्विपक्षीय वार्ता को भी रद्द कर दिया।
आईसीसी ने अपने प्रस्ताव में चार साल की नौ-प्लस-तीन संरचना को बीसीसीआई के सामने रखा था। इसके अलावा आईसीसी का यह भी प्रस्ताव है कि प्रस्तावित अनुसूचित के आधार पर ही 2019 की कटऑफ लिस्ट जारी की जाये। वहीं बीसीसीआई द्वारा इस प्रस्ताव को खारिज करने पर अगले महीने अप्रैल में होने वाली आईसीसी की मुख्य कार्यकारी बैठक में इस मुद्दा के उठने के आसार है।
इस पर बीसीसीआई प्रस्ताव के खारिज करने के कारणों को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है। बीसीसीआई कार्यकारी बैठक में प्रस्ताव के रद्द करने के कारणों के बतायेगा। आपको बता दें इससे पहले अक्टूबर में शासकीय बॉडी बीसीसीआई ने आईसीसी के दो स्तरीय टेस्ट प्रारूप के प्रस्ताव को भी रद्द कर दिया था।