वेस्टइंडीज को दो बार टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान डैरेन सैमी ने कहा है कि वेस्टइंडीज में क्रिकेट की नंबर वन प्राथमिकता होनी चाहिए। सैमी को उम्मीद है कि कई प्रमुख नियुक्तियां वेस्ट इंडीज के क्रिकेट को नई राह दे सकती हैं। साथ ही देश के क्रिकेट के बनाये रखने के लिए वह अभी भी कम प्रारूप चयन प्रक्रिया में मौजूद है। सैमी ने पिछले साल भारत में हुए टी20 मैच में वेस्ट इंडीज को वर्ल्ड कप दिलवाया था।
वह टी20 वर्ड कप जीताने वाले वेस्टइंडीज के पहले कप्तान है। उस यादगार और वेस्ट इंडीज के गौरवशाली पल के बाद 33 वर्षाीय सैमी ने एक भी मैच नहीं खेला है। पिछले साल सैमी ने मैच खेलने से पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) के खिलाफ टिप्पणियों की थी। मैच की जीत के बाद सैमी को सनसनीखेज तरीके से टीम से हटा दिया गया था। जिसके बाद एक शानदार कप्तान समाप्त हो गया।
हाल ही में सैमी ने वेस्टइंडीज क्रिकेट को नंबर वन बनाने की बात रही। साथ ही यह भी कह कि इसमें कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं है। अगर बात करें सैमी के कप्तानी करियर की तो, सैमी ने 47 मैचों में से 27 मैचों पर जीत हासिल की थी। यह किसी टी20 के कप्तान के लिए मैच काफी ऊंचा आंकड़ा हैं।