फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो क्या IPL की वजह से दबा दी गई पृथ्वी शॉ की डोप टेस्ट रिपोर्ट

Thu, 01 Aug 2019 02:03 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
prithvi shaw
बीसीसीआई की ओर से पृथ्वी शॉ पर पिछली तिथि से लगाए गए आठ माह के प्रतिबंध फैसले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वाडा यूं ही नहीं उस पर नाडा के संरक्षण में आने का दबाव बना रहा है। शॉ के फैसले में कई ऐसे तथ्य हैं जिन पर सवाल उठाए जा सकते हैं।

इस फैसले को चुनौती देने का अधिकार या तो आईसीसी को है या फिर खुद वाडा को। आईसीसी का तो इस फैसले को चुनौती देना मुश्किल है, लेकिन देखना होगा वाडा इस बार अपनी शक्तियों का प्रयोग करता है या नहीं।
विज्ञापन

2 of 5
पृथ्वी शॉ - फोटो : pti
नहीं किया टेस्ट रिपोर्ट मिलने की तिथि का खुलासा

शॉ के फैसले में संदेह की सबसे बड़ी वजह 22 फरवरी को सैंपल लेने के बाद 16 जुलाई को प्रोविजनल प्रतिबंध लगाना है। बीसीसीआई ने आईडीटीएम को सैंपल लेने के अधिकार दे रखे हैं, जबकि टेस्टिंग एनडीटीएल में कराई जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
पृथ्वी शॉ - फोटो : Social media
सूत्र बताते हैं कि आईपीएल, रणजी ट्रॉफी और मुश्ताक अली ट्रॉफी में टेस्टिंग के लिए बोर्ड एनडीटीएल से 48 घंटे में रिपोर्ट दिए जाने की राशि देता है। अगर ऐसा है तो फिर बोर्ड को पृथ्वी शॉ की रिपोर्ट भी दो दिन या हद से हद एक सप्ताह के अंदर मिल गई होगी, लेकिन आर्डर में बोर्ड ने कहीं भी इस बात का उल्लेख नहीं किया है कि उन्हें एनडीटीएल से कब रिपोर्ट मिली।

4 of 5
पृथ्वी शॉ
ऑर्डर में यह भी लिखा गया है कि रिपोर्ट के बारे में शॉ को 16 जुलाई को बताया गया और 18 जुलाई को उन्होंने इसे अंजाने में की गई गलती बताते हुए रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया। शॉ ने दवा का नाम भी नहीं बताया, बावजूद इसके बोर्ड ने उन्हें अंजाने में की गई गलती का लाभ देते हुए पिछली तिथि से प्रतिबंध लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाडा फैसले को चुनौती देता है या नहीं

देखने वाली बात यह होगी कि वाडा इस फैसले को चुनौती देता है या नहीं। वाडा ने बीसीसीआई पर नाडा के संरक्षण में आने का दबाव बना रखा है, लेकिन आज तक उसने कभी बीसीसीआई के एंटीडोपिंग फैसले पर कोई अपील नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें