फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit-Kohli: रोहित-कोहली के वनडे भविष्य को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखाएगा बीसीसीआई, फिलहाल एशिया कप पर ध्यान

Sun, 10 Aug 2025 08:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट में इस बात की चर्चा है कि अक्तूबर 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप तक रोहित 40 और कोहली 39 साल के हो जाएंगे। ऐसे में क्या ये दोनों दिग्गज तब तक टिके रह पाएंगे?
विज्ञापन
रोहित-कोहली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट प्रारूप से संन्यास ले लिया है और अब इन दोनों बल्लेबाजों के वनडे भविष्य को लेकर अटकलें चल रही है। हालांकि, न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इन दोनों को लेकर जल्दबाजी दिखाने के मूड में नहीं है। भारत का अगस्त में होने वाला बांग्लादेश दौरा स्थगित हो चुका है और टीम को 19 अक्तूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इस प्रारूप की कोई सीरीज नहीं खेलनी है।

विज्ञापन

कोहली और रोहित के नाम वनडे में संयुक्त रूप से 83 शतक और 25000 से ज्यादा रन है। भारतीय क्रिकेट में इस बात की चर्चा है कि अक्तूबर 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप तक रोहित 40 और कोहली 39 साल के हो जाएंगे। ऐसे में क्या ये दोनों दिग्गज तब तक टिके रह पाएंगे? बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, जाहिर है कि अगर रोहित और कोहली के दिमाग में कोई बात होगी तो वे बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों को बताएंगे जैसे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट दौरे से पहले किया था। भारतीय टीम के नजरिए से देखें तो अगला बड़ा टूर्नामेंट फरवरी में होने वाला टी20 विश्व कप और उससे जुड़ी तैयारियां हैं। फिलहाल ध्यान एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम भेजने पर होगा, उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी फिट और उपलब्ध होंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था आखिरी मैच
बीसीसीआई कभी भी जल्दबाजी में फैसला नहीं लेता है और दो खिलाड़ियों के बड़े प्रशंसक वर्ग को देखते हुए किसी भी संवेदनशील फैसले से पहले वह हमेशा लोगों की भावनाओं को परखने की कोशिश करता है। रोहित और कोहली ने भारत के लिए आखिरी टूर्नामेंट दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी खेला था जहां कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप चरण के मैच में शतक लगाया था, जबकि रोहित ने फाइनल में अर्धशतक जड़ा था। हालांकि, इन दोनों ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद आईपीएल में हिस्सा लिया और तब से वे प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में नहीं खेले हैं। 
विज्ञापन

सिडनी में विदाई मैच की योजना बना रहा बीसीसीआई? 
कोहली अब लंदन में रहते हैं और उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी जिसमें वो इंडोर नेट सत्र में अभ्यास करते हुए दिख रहे थे। इससे यह संकेत मिलता है कि उन्होंने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। रोहित शर्मा आईपीएल के बाद छुट्टी पर इंग्लैंड में थे। वह हाल ही में मुंबई वापस आ चुके हैं। उम्मीद है कि वो भी कुछ ही दिनों में अभ्यास शुरू कर देंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि बीसीसीआई इन दोनों खिलाड़ियों को 25 अक्तूबर को सिडनी में एक विदाई मैच खेलने का प्रस्ताव दे रहा है। बीसीसीआई के एक अंदरूनी सूत्र ने हालांकि इन खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि अभी तक इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है।
 
विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट का आयोजन भी 24 दिसंबर से हो रहा है और उससे पहले भारतीय टीम को छह वनडे मैच खेलने है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद 30 नवंबर से घरेलू सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें