फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI: टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास के बाद रोहित-कोहली ए वर्ग में बरकरार रहेंगे? फेरबदल की चल रही अटकलें

Mon, 24 Mar 2025 09:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब तक पुरुषों के लिए केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची जारी नहीं की है। रोहित, कोहली और जडेजा के टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि ए प्लस श्रेणी में बदलाव देखने मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुष टीम के लिए केंद्रीय अनुबंध की सूची अब तक जारी नहीं की है, लेकिन ए वर्ग को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने का फैसला किया था। महिलाओं के केंद्रीय अनुबंध में 16 खिलाड़ियों को जगह मिली थी। पिछली बार 30 पुरुष खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध में जगह मिली थी और माना जा रहा है कि अगले कुछ ही दिनों में पुरुषों की सूची में जारी हो जाएगी। 
विज्ञापन

वर्ग के आधार पर खिलाड़ियों को मिलते हैं रुपये 
पुरुषों के केंद्रीय अनुबंध में ए+ वर्ग में शामिल खिलाड़ियों को सात करोड़ रुपये, ए वर्ग वालों को पांच करोड़ रुपये, ग्रेड सी और ग्रेड डी में शामिल खिलाड़ियों को क्रमशः तीन और एक करोड़ रुपये मिलते हैं। केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची राष्ट्रीय चयन समिति मुख्य कोच और बीसीसीआई के सचिव की सलाह के बाद तैयार करती है जिसे बाद में बोर्ड की शीर्ष परिषद मंजूरी देती है। 

ये भी पढ़ें: KL Rahul: पिता बने केएल राहुल, लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच से ठीक पहले लौटे थे घर; पोस्ट साझा कर दी जानकारी
 

सभी सीनियर खिलाड़ी को ए प्लस वर्ग में मिलेगी जगह? 
यह समझा जाता है कि सभी सीनियर खिलाड़ियों को ए वर्ग में रखने पर सभी हितधारकों में सहमति नहीं बन सकी है। पिछले साल रोहित, कोहली और जडेजा के अलावा जसप्रीत बुमराह को ए+ वर्ग में रखा गया था। ए प्लस ऐसा वर्ग है जिसमें शामिल खिलाड़ी को तीनों प्रारूप में अपने आप जगह मिल जाती है। रोहित, कोहली और जडेजा टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं और अब वे सिर्फ दो प्रारूप में ही खेलते हैं। सिर्फ बुमराह ऐसे हैं जो तीनों प्रारूप में खेलते हैं। बीसीसीआई का एक प्रभावशाली वर्ग हालांकि चाहता है कि ए प्लस श्रेणी में यथास्थिति बरकरार रखी जाए।
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर भी कर सकते हैं वापसी 
ए श्रेणी में रविचंद्रन अश्विन नहीं होंगे क्योंकि उन्होंने पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। इस बात की प्रबल संभावना है कि हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए उपकप्तान बनाए गए अक्षर पटेल को बी से ए श्रेणी में पदोन्नत किया जाए। अक्षर वनडे और टी20 टीमों के नियमित सदस्य हैं और उन्होंने भारत के लिए अब तक 14 टेस्ट भी खेले हैं। पिछले सत्र में टीम से बाहर किए गए श्रेयस अय्यर का इस श्रेणी में वापसी करना तय है। उन्होंने इस सत्र में 11 वनडे मैच खेले हैं। किसी भी खिलाड़ी को केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल होने के लिए उसे कैलेंडर वर्ष के दौरान तीन टेस्ट या आठ वनडे या 10 टी20 मैच खेलने की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें