दस साल पहले टीम इंडिया के तत्कालीन कप्तान सौरव गांगुली और कोच ग्रेग चैपल के बीच बहुचर्चित विवाद फिर सुर्खियों में है। इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है।
बीसीसीआई में उस वक्त के संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी ने खुलासा किया है कि चैपल जिम्बाब्वे दौरे के लिए गांगुली को टीम से बाहर करना चाहते थे। यह बात उन्होंने एक पत्रकारवार्ता के दौरान कही।
चौधरी ने बताया कि, "2005 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से ठीक दो दिन पहले का वक्त था। टीम इंडिया नेट प्रैक्टिस में व्यस्त थी और मैं ड्रेसिंग रुम में बैठा टीम को देख रहा था। अचानक कप्तान गांगुली आए और किट जमीन पर पटककर कुर्सी पर जोर से बैठ गए। मैंने उनसे पूछा क्या बात हुई।" गांगुली ने कहा...