फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा है बाबाओं का ट्रैंड , सारथी बाबा गिरफ्तार, राधे मां बेहोश

Sun, 09 Aug 2015 09:14 AM IST
अमर उजाला नेटवर्क /नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कष्ट निवारण और मानसिक सुख शांति के लिए बाबाओं के दरबार में अब पहले जैसा कुछ दिखाई नहीं देता। आलीशान दरबार में ऐशो-आराम के साथ भक्तों को आशीर्वाद देने वाले गोल्डन बाबा, बिल्डर बाबा और राधे मां की सुर्खियों के बीच खुद को भगवान बताने वाले ओडिशा के सारथी बाबा अब गिरफ्तार हो गए हैं।
विज्ञापन


सारथी बाबा पर हैदराबाद के होटल में एमबीबीएस छात्रा के साथ ठहरने, शराब पीने और नॉनवेज खाने का आरोप है। करीब 12 घंटे की पूछताछ और गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उस होटल के सीसीटीवी फुटेज देख रही है जहां बाबा पर छात्रा के साथ ठहरने का आरोप लगा है।

आरोप है कि बाबा जिस छात्रा के साथ होटल में ठहरे थे वह उनकी गर्लफ्रैंड है। इस बीच स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने ओडिशा के केंद्रापाड़ा व बारीमुला स्थित उनके आश्रम के आसपास धारा 144 लगा दी है।
विज्ञापन

सोने के शौकीन गोल्डन बाबा

गोल्डन बाबा का मानना है कि भोले शंकर ने आशीर्वाद है कि जब तक वे सोना पहनेंगे खुश रहेंगे। सोना उनका शौक नहीं, बल्कि ईष्ट बन चुका है। हरिद्वार से कांवड़ लेकर चल रहे गोल्डन बाबा हाथों में 8 अंगूठी, गले में 15 चैन दो ब्रेसलेट, दोनों हाथों में बाजूबंद सहित कुल 11 किलो सोना है।

उनके साथ ऑडी और फार्च्युनर जैसी लग्जरी कारों का काफिला चल रहा है। दिल्ली के शहादरा में रेडीमेड व्यवसायी गोल्डन बाबा का असली नाम सुधीर कुमार है।

शिवरात्रि पर वे साढ़े चार किलो की जैकेट भी पहनेंगे। इस बार 23वीं बार कांवड़ ले जा रहे गोल्डन बाबा का कहना है कि - ‘‘जब तक शरीर में प्राण हैं वे यह काम करते रहेंगे।’’

उनके साथ 25 निजी गार्ड, 350 कांवड़िए और 25 सेवादारों की फौज चल रही है। कांवड़ यात्रा पर करीब एक करोड़ रुपये करने वाले गोल्डन बाबा 11 अगस्त को दिल्ली पहुंचेंगे।

जीता जागता संग्रहालय हैं ‘बिंदु बाबा’

दसों उंगलियों में रत्नजड़ित अंगूठियां, गले में हाथी दांत, शेर के नाखून, मोतियों, रुद्राक्ष वाली अलग-अलग आधा दर्जन मालाएं धारण करने वाले बिंदु बाबा एक जीता जागता संग्रहालय हैं।

नासिक कुंभ में डेरा जमाए हाथ में दो फीट का रत्न जड़ित कपालदंड लिए बिंदु बाबा कहते हैं - ‘‘रत्न और मालाओं को धारण करने का उद्देश्य जनकल्याण को जीवन की धनात्मक उर्जा लेना और ऋणात्मक ऊर्जा निकालना है।’’

उनकी सोने-चांदी की ज्वेलरी में म्यांमार का 35 कैरेट का माणिक, 350 कैरेट का नेपाली मूंगा, 65 कैरेट का गोमेद, 40 कैरेट का पुखराज, 45 कैरेट की तीन मोतियों की अंगूठियां शामिल हैं।

बिंदु बाबा अपने बाएं हाथ में 40 कैरेट का पन्ना, 12-12 कैरेट के दो माणिक  के बीच 15 कैरेट का मूंगा, 80 कैरेट का कश्मीरी नीलम, लहसुनिया, कपालयंत्र भी पहनते हैं।
विज्ञापन

मेरा न्याय ऊपर वाला करेगा

अपनी ही शिष्या के दहेज उत्पीड़न विवाद में घिरी राधे मां शहर से करीब आठ किमी दूर एक होटल में दिखाई दीं। संवाददाताओं ने जब उनसे सवाल दागने शुरू किए तो वे बेहोश हो गईं।

तभी एक भक्त ने उन्हें गोद में उठाया और लग्जरी कार तक ले गया। कार में बैठने के बाद राधे मां बोलीं - ‘‘मैं कुछ नहीं बोलूंगी, मेरा न्याय ऊपर वाला करेगा।’’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें