फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले महीने भारत आई पाक टीम तो खेले जाएंगे 7 मैच!

Tue, 10 Nov 2015 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दीवाने हैं तो आपको दिसंबर को मौका-मौका करने का मौका मिल सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) काफी समय से भारत के साथ क्रिकेट सीरीज शुरू कराने को प्रयासरत है लेकिन दोनों देशों के बीच खराब राजनीतिक माहौल और सीमा पर पाक की ओर से जारी गोलीबारी के कारण भारत सरकार सीरीज कराने को लेकर उत्साहित नहीं दिख रही।
विज्ञापन


बीसीसीआई प्रमुख शशांक मनोहर ने इस बात के संकेत दिए हैं कि बोर्ड अगले महीने दिसंबर में भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज कराने को लेकर उत्सुक है। हालांकि इस दौरे के लिए भारत सरकार से अनुमति मिलना जरूरी है। और सरकार इस बात पर फैसला जल्द कर सकती है। बीसीसीआई दोनों के बीच 2 टेस्ट और 5 वनडे मौचों की सीरीज कराने का प्रस्ताव रख सकती है।

क्रिकेट के मैदान पर कट्टर प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाली भारत और पाकिस्तान के टीमों के बीच आखिरी बार भिडंत इस साल फरवरी में वर्ल्ड कप में हुई थी जिसमें टीम इंडिया को जीत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर में टीम इंडिया की कोई सीरीज नहीं, बन सकती है बात

इससे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पाकिस्तान के खिलाफ अगले महीने प्रस्तावित सीरीज पर अनिश्चितता के बादल छाए होने के बावजूद अब तक इस सीरीज के आयोजन की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया था।

यह पूछने पर कि बोर्ड दिसंबर में सीरीज की योजना बना रहा है क्योंकि इस दौरान भारतीय टीम को कोई मैच नहीं खेलने हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने कहा कि सब कुछ पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज को लेकर होने वाले फैसले पर निर्भर करेगा।

मनोहर ने कहा, "पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज का क्या होता है, उसके आधार पर हमें फैसला करना होगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज सात दिसंबर तक संपन्न हो जाएगी और उसके जनवरी में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली सीरीज में जाने का कार्यक्रम है। इससे बीसीसीआई को कुछ समय मिल सकता है जहां वह एक अन्य घरेलू सीरीज का आयोजन कर सकता है। आईसीसी के भविष्य दौरा कार्यक्रम के तहत पाकिस्तान को भारत की मेजबानी करनी है लेकिन शिवसेना के विरोध के कारण मुंबई में बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर और पीसीबी प्रमुख शहरयार खान के बीच बातचीत नहीं हो पाई।"

मनोहर ने बीसीसीआई की एजीएम के बाद कहा कि हमें पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए सरकार की मंजूरी की जरूरत पड़ेगी। बोर्ड का फैसला सरकार के रुख पर निर्भर करेगा। मनोहर ने बताया कि बीसीसीआई ने पीसीबी के साथ दिसंबर 2015 में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज और 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलने का करार किया था। बोर्ड दिसंबर में दोनों देशों के बीच सीरीज कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। हालांकि उनके साथ पाकिस्तान या यूएई में खेलना संभीव नहीं है। हम दिसंबर में उत्तर भारत में इस सीरीज को खेलने का विचार कर रहे हैं।

भारत और पाकिस्तान ने आखिरी बार दिसंबर, 2007 में टेस्ट सीरीज खेली थी जबकि दोनों के बीच दिसंबर, 2002 में आखिरी बार वनडे सीरीज खेली गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें