फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली को मिला पॉली उमरीगर अवॉर्ड, पत्नी अनुष्का के बारे में ऐसी बात कहकर लूटी महफिल

Wed, 13 Jun 2018 12:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर होने के नाते पॉली उमरीगर ट्रॉफी से सम्मानित किया। विराट ने 2016-17 और 2017-18 में बल्ले से करिश्माई प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री से ट्रॉफी हासिल करने के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि इस अवॉर्ड की अहमियत और ज्यादा बढ़ जाती है क्योंकि आज मेरी पत्नी यहां मौजूद हैं। 
विज्ञापन

 


 



बीसीसीआई के इस अवॉर्ड समारोह में अन्य पुरस्कार भी वितरित किए गए, जिसमें स्मृति मंधाना को 2016-17 और हरमनप्रीत कौर को 2017-18 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का पुरस्कार दिया गया। 

बहरहाल, विराट कोहली ने ट्रॉफी हासिल करने के बाद सभी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अनुष्का की मौजूदगी से यह अवॉर्ड बेहद खास बन गया है।
विज्ञापन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
29 वर्षीय कोहली ने साथ ही कहा वो खुश हैं कि पिछले साल यह समारोह नहीं हुआ क्योंकि उस समय अनुष्का शर्मा से उनकी शादी नहीं हुई थी। विराट के अवॉर्ड हासिल करने के बाद सोशल मीडिया पर विराट का ये 9 सेकेंड का वीडियो वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगी, जिसमें वो अनुष्का के बारे में बात कर रहे हैं..
 



विराट ने 2016-17 और 2017-18 में जबर्दस्त प्रदर्शन किया। हालांकि, आईपीएल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलते समय उनकी गर्दन में चोट लगी थी। बहरहाल, कोहली 15 जून को एनसीए में फिटनेस टेस्ट देंगे। 

बता दें कि पुरस्कार समारोह में अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम भी मौजूद थी, जो गुरूवार से भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेगी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने एमएके पटौदी स्मृति व्याख्यान दिया। इस मौके पर गुजरे जमाने के और मौजूदा पीढ़ी के भारतीय क्रिकेटर एक ही छत के नीचे मौजूद थे।

दिग्गज क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ और सुधा शाह को सीके नायडु लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान दिया गया। जलज सक्सेना, परवेज रसूल और कृणाल पांडया को घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन का पुरस्कार मिला। जलज और रसूल को रणजी ट्राफी में सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला और कृणाल को विजय हजारे वन-डे चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कार मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें