फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: आवेश खान एशिया कप से बाहर, बीमार होने के कारण नहीं खेले दो मैच, दीपक चाहर टीम में शामिल

Tue, 06 Sep 2022 09:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आवेश खान एशिया कप के दौरान बाहर होने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले रवींद्र जडेजा घुटने की चोट के कारण बाहर हुए थे।
विज्ञापन
आवेश खान - फोटो : बीसीसीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के तेज गेंदबाज आवेश खान एशिया कप से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह दीपक चाहर को टीम में शामिल किया गया है। आवेश पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच से पूर्व बीमार हो गए थे। इस कारण वह लगातार दो मैचों से बाहर रहे। उन्हें सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ प्लेइंग-11 में नहीं रखा गया। आवेश एशिया कप के दौरान बाहर होने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले रवींद्र जडेजा घुटने की चोट के कारण बाहर हुए थे।
विज्ञापन


आवेश के लिए एशिया कप का यह संस्करण यादगार नहीं रहा। वह ग्रुप दौर में पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ खेले थे। दोनों मुकाबलों में आवेश महंगे साबित हुए थे। पाकिस्तान के खिलाफ दो ओवर में 19 रन देकर एक विकेट ही विकेट ले पाए थे। वहीं, हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ उन्होंने चार ओवर में 53 रन लुटाए थे। उस मैच में भी उन्हें एक सफलता मिली थी।

चाहर वापसी की कर रहे थे तैयारी
दीपक चाहर की बात करें तो वह पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 राउंड में मुकाबले से पहले नेट्स पर अभ्यास करते हुए देखे गए थे। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था। चाहर ने वीडियो के साथ-साथ मशहूर फिल्म 3 इडियट्स का डायलॉग भी पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, ''सक्सेस के पीछे मत भागो, एक्सीलेंस का पीछा करो, सक्सेस झक मारके तुम्हारे पीछे आएगी।'' 
विज्ञापन

 

फरवरी में चोटिल हुए थे चाहर
दीपक चाहर इस साल फरवरी में चोटिल हो गए थे। इस कारण उन्हें आईपीएल के साथ-साथ कई सीरीज से बाहर रहना पड़ा। चाहर ने करीब छह महीने बाहर रहने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से वापसी की। उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी। चाहर ने अपनी गेंदबाजी से यह साबित कर दिया था कि इतने लंबे समय तक बाहर रहने के बाद भी उनकी लय बरकरार है।

एशिया कप के लिए भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल , रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें