फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI ने हेमांग अमीन को बनाया IPL का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर 

Sat, 22 Jul 2017 06:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
बीसीसीआई - फोटो : gg
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) ने शनिवार को एक अहम फैसला लेते हुए हेमांग अमीन को आईपीएल का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति उस वक्त हुई है जब आईपीएल में 10 साल बाद नए सिरे से खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। ऐसे में उनकी भूमिका इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि बीसीसीआई सुप्रीम कार्ट द्वारा गठित प्रशासनिक समिति की निगरानी में काम कर रही है। 
विज्ञापन

  BCCI appoints Hemang Amin as the Chief Operating Officer (COO) of the Indian Premier League. pic.twitter.com/vu8mxzcPKp — ANI (@ANI_news) July 22, 2017
मूल रूप से नागपुर से रहने वाले हेमांग बीसीसीआई से लगभग सात साल से जुड़े हुए हैं। COO नियुक्त किए जाने से पहले वह आईपीएल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वह आईपीएल में इंचार्ज और हेड ऑफ इवेंट की भूमिका निभा रहे थे। साल 2010 से बीसीसीआई से जुड़े हुए हैं। इससे पहले हेमांग दुचे बैंक में एनालिस्ट के रूप में और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में डिप्टी मैनेजर के रूप में काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें