फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे तक चली राहुल-नीतीश की मुलाकात, पीएम मोदी के साथ करेंगे डिनर

Sat, 22 Jul 2017 05:35 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिल्ली में रखे जाने वाले डिनर में शामिल होने के दिल्ली पहुंच गए हैं। वो मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सम्मान में हैदराबाद हाउस में होने वाले डिनर नीतीश शामिल होंगे।
विज्ञापन


वहीं दिल्ली पहुंचने के बाद नीतीश कुमार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच लगभग आधे घंटे से अधिक देर तक बातचीत चली।
  Delhi: Bihar CM Nitish Kumar reaches to meet Congress Vice President Rahul Gandhi pic.twitter.com/KDLAVGLaI6 — ANI (@ANI_news) July 22, 2017


ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली दौरे पर निकले नीतीश कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं। पीएम मोदी के इस डिनर में नए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी शिरकत करेंगे, साथ ही एनडीए के कई बड़े मंत्री भी यहां शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक नीतीश 25 जुलाई को होने वाले कोविंद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन


नीतीश कुमार के डिनर में शामिल होने को महागठबंधन में दरार के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस के बीच लगातार बयानों का दौर जारी है। इससे पहले जेडीयू के प्रवक्ता अजय आलोक ने कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने भ्रष्टाचार के नाम पर कांग्रेस और आरजेडी को घेरने की कोशिश की।

दरअसल, बेनामी संपत्ति मामले में फंसे बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर सत्तारुढ़ पार्टी पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने भी कह दिया था कि लोग गलत है वे अपने आप को सही साबित करें। नीतीश के इस बयान के बाद आरजेडी और जेडीयू में ठनी हुई है और महागठबंधन पर दरार का खतरा मंडराया हुआ है।

बता दें कि हाल ही में कांग्रेस एमएलसी दिलीप चौधरी ने जेडीयू प्रवक्ता का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि क्या प्रवक्ता मंत्रियों को बनाते या हटाते हैं? उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि क्या नीतीश तेजस्वी के स्पष्टीकरण से संतुष्ट थे या नहीं। आपको बता दें कि बिहार सदन में RJD,जेडीयू और कांग्रेस 243 विधायकों के मजबूत आंकड़े के साथ मौजूद हैं।  

माना जा रहा है कि तेजस्वी ने मुख्यमंत्री से कहा है कि उनके परिवार को सीबीआई ने राजनीतिक कारणों से फंसाया है और वह आरोपों को कानूनी तौर पर चुनौती देंगे। वहीं नीतीश की तरफ से यह बात साफ नहीं है कि वो तेजस्वी के स्पष्टीकरण से संतुष्ट हैं या नहीं। वहीं जेडीयू ने इस बात को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें