फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीसंत से बैन हटाने के केरल हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ BCCI ने की अपील

Mon, 18 Sep 2017 11:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
बीसीसीआई स्पॉन्सर से जुड़ा सदस्य
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट बोर्ड कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2013 आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत पर लगे आजीवन प्रतिबंध को केरल हाईकोर्ट द्वारा हटाने के बाद इस निर्णय के खिलाफ अपील दायर की है। बीसीसीआई ने अपील में कहा है कि साक्ष्यों के आधार पर इस क्रिकेटर के खिलाफ यह कार्रवाई की गई थी। 34 वर्षीय श्रीसंत ने बोर्ड के इस निर्णय के खिलाफ कोर्ट में अपील दायर की थी, जिसपर हाईकोर्ट ने सात अगस्त को श्रीसंत के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन पर लगे प्रतिबंध को हटाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने तर्क दिया कि कोर्ट केवल इस बिनाह पर श्रीसंत पर लगाए गए प्रतिबंध को नहीं हटा सकता कि दिल्ली की एक निचली अदालत ने उसे दोषमुक्त करार दिया है। जौहरी ने कहा, जिन सबूतों के आधार पर किसी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है उन्हीं के आधार पर उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें