फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru Stampede: बीसीसीआई अपेक्स काउंसिल की बैठक, आईपीएल में जीत के बाद जश्न को लेकर नियम बना सकता है बोर्ड

Thu, 12 Jun 2025 09:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, 'बैठक के दौरान आईपीएल जीत के जश्न के लिए नियम बनाने की जरूरत पर चर्चा की जाएगी।'
विज्ञापन
बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ की दुखद घटना के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जीत के जश्न के लिए मानक दिशानिर्देश तैयार करना भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शनिवार को होने वाली 28वीं शीर्ष परिषद बैठक के एजेंडे में प्रमुख मुद्दों में शामिल होगा। इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

यह घटना पिछले बुधवार को घटी थी, जब लगभग 2.5 लाख प्रशंसक अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम और उसके आसपास के इलाकों में उमड़ पड़े थे। इसके कारण भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी और 56 घायल हो गए थे। बीसीसीआई ने हालांकि माना कि समारोह का बेहतर प्रबंधन किया जा सकता था, लेकिन अब इस मामले पर बैठक के दौरान औपचारिक रूप से विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, 'बैठक के दौरान आईपीएल जीत के जश्न के लिए नियम बनाने की जरूरत पर चर्चा की जाएगी।' इस बैठक में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली आगामी सीरीज के लिए स्थलों के चयन पर भी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा बैठक में आयु सत्यापन की मौजूदा प्रक्रिया की समीक्षा किए जाने की संभावना भी है। यह एक ऐसी व्यवस्था है जिसका उद्देश्य आयु-समूह क्रिकेट में, विशेष रूप से अंडर-16 (लड़के) और अंडर-15 (लड़कियां) श्रेणियों में आयु-धोखाधड़ी को रोकना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें