फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI Annual Contracts: बीसीसीआई ने जारी की वार्षिक अनुबंध की लिस्ट, रोहित-कोहली को नुकसान; A+ श्रेणी हटी

Mon, 09 Feb 2026 08:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को 2025-26 सीजन (1 अक्तूबर, 2025-30 सितबंर, 2026) के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंध की घोषणा की।
विज्ञापन
बीसीसीआई केंद्रीय अनुबंध - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को 2025-26 सीजन (1 अक्तूबर, 2025-30 सितबंर, 2026) के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंध की घोषणा की। इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली को नुकसान हुआ है। दोनों को ग्रेड बी में रखा गया है। वहीं, ग्रेड ए में शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा को रखा गया है।
विज्ञापन

 

ग्रेड ए में पुरुष टीम के तीन और महिला टीम के चार खिलाड़ी शामिल
बीसीसीआई ने तीन खिलाड़ियों को ग्रेड ए में रखा है। इनमें वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा शामिल हैं। जडेजा को छोड़ बाकी दोनों तीनों प्रारूपों में टीम इंडिया के लिए खेलते हैं। हालांकि, गिल फिलहाल टी20 विश्वकप का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को भी ग्रेड ए में रखा गया है। 

ग्रेड बी में 11 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल
ग्रेड बी में 11 पुरुष खिलाड़ियों को रखा गया है। इनमें वाशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर शामिल हैं। इससे पहले रोहित और विराट ए+ वर्ग का हिस्सा थे, लेकिन अब बोर्ड ने इस वर्ग को खत्म कर दोनों खिलाड़ियों को ग्रेड में शामिल किया। वहीं, ग्रेड बी में महिलाओं की तरफ से रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा, राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री और अरुंधति रेड्डी को रखा गया है।

ग्रुप सी में 16 पुरुष और 7 महिलाएं
ग्रुप सी में 16 पुरुष खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई और ऋतुराज गायकवाड़ को रखा गया है। वहीं, महिलाओं में श्री चरणी, यास्तिका भाटिया हरलीन देओल, काश्वी गौतम, जी कमालिनी, वैष्णवी शर्मा और तेजल हसबनीस इस ग्रुप में शामिल हैं।
विज्ञापन

खत्म हुई ए+ श्रेणी
बीसीसीआई ने पुरुषों के अनुबंधों की संरचना में बदलाव किया गया है। पहले मौजूद चार-स्तरीय प्रणाली, जिसमें ग्रेड ए+ की श्रेणी शामिल थी, अब घटाकर तीन स्तरों की कर दी गई है। जिससे इसे महिला खिलाड़ियों की अनुबंध संरचना के अनुरूप बनाया गया है। पुरुषों की लिस्ट में एकमात्र नया नाम साई सुदर्शन का है, जिन्हें पहली बार केंद्रीय अनुबंध मिला है। वहीं सरफराज खान, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, रजत पाटीदार और मुकेश कुमार इस सीजन में अनुबंध से बाहर रह गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें