ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराने वाली
टीम इंडिया को बीसीसीआई ने सम्मानित करने की घोषणा की है। इस बात की जानकारी शनिवार को प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष
विनोद राय ने दी। बता दें कि शारजाह में खेले गए ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को मात दी थी।
हालांकि
बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इन खिलाड़ियों को सम्मान स्वरूप कितनी रकम दी जाएगी। राय ने इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में कहा, 'इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन यादगार है। पूरी टीम हमारी निगरानी में है। काम चल रहा है, लेकिन मैं अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं कर सकता।' उन्होंने कहा, 'उनके पास रोजगार नहीं है। मैंने सुना है कि कुछ खिलाड़ी खेलना छोड़कर ट्रेन में चिक्की बेचना शुरू करने की सोच रहे हैं।' उन्होंने यह भी बताया कि महिला क्रिकेटरों की एक समिति महिला आईपीएल की रूपरेखा तैयार कर रही है।
भारत ने सुनील रमेश के शानदार 93 रन की मदद से पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप का लगातार दूसरी बार चैंपियन बना था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए
पाकिस्तान ने निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट पर 307 रन का स्कोर खड़ा किया।