फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: अंतिम दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम का एलान, शमी फिर नदारद, नदीम भी बाहर

Wed, 17 Feb 2021 03:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

बीसीसीआई ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। दरअसल, इस टीम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। केवल तेज गेंदबाज उमेश यादव अहमदाबाद में टीम से जुड़ेंगें। मगर इसके पहले उनकी फिटनेस जांच की जाएगी। वे शार्दुल ठाकुर की जगह लेंगे। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद थी, लेकिन शायद वह पूरी तरह फिट नहीं हैं। शाहबाज नदीम और शार्दुल ठाकुर को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम से मुक्त किया गया है।

विज्ञापन

 







नेट बॉलर्स और रिजर्व खिलाड़ी
चयन समिती ने पांच नेट गेंदबाज और दो रिजर्व खिलाड़ियों के नाम की भी घोषणा की है। अंकित राजपूत, आवेश खान, संदीप वारियर, कृष्णप्पा गौतम और सौरभ कुमार नेट्स में बल्लेबाजों को अभ्यास कराएंगे तो विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत और राहुल चाहर रिजर्व खिलाड़ियों की भूमिका अदा करेंगे।

विज्ञापन

ऐसी है भारतीय टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋधिामन साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
 

फिलहाल 1-1 से बराबरी पर सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला डे-नाइट टेस्ट के रूप में पिंक बॉल से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 24 फरवरी से खेला जाएगा। फिलहाल चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर है। शुरुआती दो टेस्ट चेन्नई में खेले गए थे। पहला मैच इंग्लैंड ने 227 रन तो दूसरा टेस्ट मेजबान भारत ने 317 रन के रिकॉर्ड अंतर से जीता था। यह टीम इंडिया की रनों के लिहाज से इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें