भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में शनिवार को ही 52 लाख रुपये देने की घोषणा की। रैना ने इसमें से 31 लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत फंड और 21 लाख रुपये यूपी के सीएम आपदा राहत कोष में दान करने का एलान किया। उन्होंने इसी के साथ पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएमओ को भी टैग किया।
रैना के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'ये शानदार फिफ्टी।'
याद हो कि अनजान महामारी कोरोना वायरस अब दुनिया भर के लिए जानलेवा हो चुकी है। सवा छह सौ लाख लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं तो भारत में यह आंकड़ा हजार के नजदीक पहुंचने वाला है। खबर लिखे जाने तक हिदुस्तान में 19 लोगों की मौत भी हो चुकी। मध्य चीन के वुहान शहर में फैला इस वायरस से सर्वाधिक मौत अमेरिका और इटली जैसे विकसित देश में हुई है, जहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और अत्याधिक हॉस्पिटल हैं। भारत में भी सरकार ने 21 दिन का लॉकडाउन घोषित कर रखा है।
सरकार ने आनन-फानन में कई हॉस्पिटल्स में आइसोलेशन सेंटर्स बनाया है। ट्रेन को स्पेशल वार्ड में बदला है। इस बीमारी से लड़ने के लिए सरकार की आं र्थिक मदद के लिए सचिन तेंदुलकर ने भी 50 लाख की मदद दी थी। सुरेश रैना ने 52 लाख रुपये दिए तो अबतक भारतीय कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ओर से कोई घोषणा नहीं हुई है।