फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Squad vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, यह धाकड़ ऑलराउंडर बाहर

Fri, 02 Dec 2022 12:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

स्नेह राणा के अलावा चयनकर्ताओं ने किरण नवगीरे और दयालन हेमलता को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। यह दोनों एशिया कप जीतने वाली टीम इंडिया में शामिल थीं। इसके अलावा अनकैप्ड अंजलि सरवानी को भी सीनियर टीम में जगह दी गई है।
विज्ञापन
कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा हो गई है। पूजा वस्त्राकर यह सीरीज नहीं खेलेंगी। वहीं, ऑलराउंडर स्नेह राणा को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। हरलीन देओल और यस्तिका भाटिया की टीम में वापसी हो रही है। इन दोनों को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज और एशिया कप से बाहर किया गया था। बीसीसीआई ने शुक्रवार को टीम की घोषणा की। 
विज्ञापन

स्नेह राणा के अलावा चयनकर्ताओं ने किरण नवगीरे और दयालन हेमलता को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। यह दोनों एशिया कप जीतने वाली टीम इंडिया में शामिल थीं। इसके अलावा अनकैप्ड अंजलि सरवानी को भी सीनियर टीम में जगह दी गई है। ये दोनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में डेब्यू कर सकती हैं। वहीं, देविका वैद्य की भी सीनियर टीम में चार साल बाद वापसी हुई है।


पूजा वस्त्राकर और स्नेह राणा

देविका ने टीम इंडिया के लिए पिछला मैच अप्रैल 2018 में खेला था। वह एक वनडे मैच था। वहीं, उन्होंने पिछला और एकमात्र टी20 नवंबर 2014 में खेला था। हरलीन और यस्तिका को विमेंस टी20 चैलेंजर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। हरलीन ने इस टूर्नामेंट में दो अर्धशतक लगाए थे। वहीं, यस्तिका ने एक मैच में नाबाद 99 रन की पारी खेली थी। साथ ही फाइनल में नाबाद 80 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी और चैंपियन बनाया था।

बीसीसीआई ने साथ ही मोनिका पटेल, अरुंधती रेड्डी, एसबी पोखरकर, सिमरन बहादुर को नेट बॉलर्स के तौर पर टीम के साथ जुड़े रहने को कहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत नौ दिसंबर को होगी। पहला मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, सीरीज का अंत 20 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

टीम इस प्रकार है- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, देविका वैद्य, एस मेघना, ऋचा घोष, हरलीन देओल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें