भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के मुख्य कोच पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है और आवेदन के लिए 10 जून तक का समय दिया गया है।
बीसीसीआई ने एक जून की शाम को अपनी वेबसाइट पर कोच पद के लिए विज्ञापन पोस्ट कर दिया है। मुख्य कोच के लिए बोर्ड ने 9 मानक तय किए हैं। बीसीसीआई की पहली शर्त यह है कि उम्मीदवार को आईसीसी के किसी भी सदस्य देश की किसी भी टीम के साथ कोचिंग का अनुभव होना चाहिए चाहे वह प्रथम श्रेणी हो या अंतरराष्ट्रीय स्तर।
टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री, बैटिंग कोच संजय बांगड़, बॉलिंग कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर जिन्हें 2014 में टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे के दौरान वनडे सीरीज से पहले टीम के कोचिंग स्टॉफ के रूप में अनुबंधित किया गया था का करार इस साल मार्च में टी-20 वर्ल्ड के बाद खत्म हो गया था।
हालांकि बांगड़ को भारत के आगामी जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का अंतरिम कोच नियुक्त किया गया है। जबकि अभय शर्मा जो अभी तक भारत की अंडर-19 टीम और ए टीम के साथ जुड़े हुए थे को इस दौरे के लिए फील्डिंग कोच चुना गया है। पिछले दिनों खबर भी आई थी कि टीम इंडिया के पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री और अपने सहयोगी स्टाफ संजय बांगड़, भरत अरुण और आर श्रीधर के साथ अगले कुछ दिनों में राष्ट्रीय कोचिंग पद के लिए दोबारा आवेदन भरने को तैयार हो गए हैं।
नाम नहीं छापे जाने की शर्त पर बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया था कि बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों से सकारात्मक संकेत मिलने के बाद कोचिंग जॉब्स के लिए आवेदन मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब कोच और सपोर्ट स्टाफ समेत हर पद के लिए आवेदन देना होगा। आवेदन का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। सभी आवेदकों को इन नियमों का पालन करना होगा। साथ ही शीर्ष अधिकारी ने यह भी पुष्टि की कि शास्त्री, बैटिंग कोच बांगड़, बॉलिंग कोच अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर आवेदन भेजेंगे। वे बीसीसीआई के विज्ञापन के आने का इंतजार कर रहे हैं।
बोर्ड ने अब विज्ञापन जारी कर दिए हैं, आइए जानते हैं वो 9 शर्तें कौन सी हैं?