फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई कार्यवाहक अध्यक्ष ने द्रविड़ के प्रस्ताव का समर्थन किया

Thu, 04 Apr 2019 06:37 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल द्रविड़
विज्ञापन

बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने भारत ए और अंडर-19 कोच राहुल द्रविड़ के प्रयासों की सराहना की और उन्हें लगता है कि भारत के युवा खिलाड़ियों को जीवन कौशल प्रशिक्षण, सामाजिक व्यवहार और समस्या निवारण क्षमता के बारे में बताया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


द्रविड़ को बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। उन्होंने हाल में सुझाव दिया था कि प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों को कुछ व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाना चाहिए। 

खन्ना ने मसौदा प्रस्ताव तैयार किया है जिसमें उन्होंने पांच बिंदुओं पर जोर दिया जिनसे बीसीसीआई क्षेत्रीय क्रिकेट अकादमियों से आने वाले अंडर-16 क्रिकेटरों की मदद कर सकता है।  इस प्रस्ताव के प्रमुख बिंदुओं में अंग्रेजी बोलने का अभ्यास, संवाद कौशल, समस्या का निदान करने की क्षमता और सामाजिक व्यवहार शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें