फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI: 'बलि का बकरा बने अभिषेक नायर', सीनियर खिलाड़ी से सपोर्ट स्टाफ की हुई थी बहस? सूत्र ने उठाया राज से पर्दा

Thu, 17 Apr 2025 02:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अभिषेक को आठ महीने पहले ही असिस्टेंट कोच नियुक्त किया गया था, जब गौतम गंभीर ने मुख्य कोच का पद संभाला था। हालांकि, अब उन्हें सहायक कोच की उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
अभिषेक नायर और गंभीर - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के सहायक कोच अभिषेक नायर को सहयोगी स्टाफ के एक महत्वपूर्ण सदस्य के साथ अनबन की अटकलों के बीच सिर्फ आठ महीने के बाद पद से हटा दिया गया। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के इस फैसले का कारण न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में शिकस्त को बताया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: BCCI: अभिषेक नायर और टी दिलीप कोचिंग टीम से हटाए गए, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार के बाद BCCI का बड़ा फैसला

बलि का बकरा बने अभिषेक नायर?
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया कि अभिषेक नायर को सहयोगी स्टाफ से हटाने की जानकारी पहले ही दे दी गई थी। सूत्र ने कहा- भारत की टेस्ट क्रिकेट में हाल की हार (न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) के बाद सहयोगी स्टाफ को लेकर मंथन चल रहा था लेकिन बीसीसीआई में यह भी महसूस हो रहा है कि सहयोगी स्टाफ के एक महत्वपूर्ण सदस्य और एक वरिष्ठ स्टार खिलाड़ी के बीच की लड़ाई में नायर बलि का बकरा बन गए।

आठ महीने पहले सहायक कोच बने थे अभिषेक नायर
अभिषेक को आठ महीने पहले ही असिस्टेंट कोच नियुक्त किया गया था, जब गौतम गंभीर ने मुख्य कोच का पद संभाला था। हालांकि, अब उन्हें सहायक कोच की उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है। उनके साथ फील्डिंग कोच टी. दिलीप और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई को भी बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा टीम में खिलाड़ियों का मसाज करने वाले एक स्टाफ को भी बर्खास्त किया गया है।

एड्रियन ले रॉक्स की होगी वापसी
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि भारत के पहले स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रॉक्स के दूसरे कार्यकाल के लिए लौटने की संभावना है। विश्व कप 2003 के दौरान तत्कालीन सौरव गांगुली की अगुवाई वाली भारतीय टीम में एक नई फिटनेस संस्कृति की शुरुआत करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के इस कोच को बहुत श्रेय दिया जाता है।

पीटीआई ने इस संबंद में जब सचिव देवजीत सैकिया से इस पर सवाल किया तो उन्होंने न तो इसकी पुष्टि की और न ही इनकार किया। उन्होंने कहा- कुछ चीजों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आपको कुछ दिनों में इस बारे में सूचित कर दिया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद लिया गया फैसला
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हार के बाद बीसीसीआई ने समीक्षा बैठक की थी, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे थे। बोर्ड के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा- बीसीसीआई ने समीक्षा बैठक की थी जिसमें सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला सहित बोर्ड के शीर्ष अधिकारी, भारतीय टीम से जुड़े महत्वपूर्ण सदस्य और राष्ट्रीय चयनकर्ता उपस्थित थे।

उन्होंने आगे कहा- इस बैठक में सहयोगी स्टाफ से एक वरिष्ठ सदस्य ने नायर की भूमिका को लेकर आशंका व्यक्त की थी और कहा था कि उनकी उपस्थिति से ड्रेसिंग रूम में विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। बीसीसीआई ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, लेकिन वे कोटक को ले आए। यह चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान नायर को किनारे करने का एक तरीका था।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2025: रॉयल्स ने आर्चर की जगह संदीप को सुपरओवर में क्यों दी गेंदबाजी? नीतीश ने दी सफाई, स्टार्क की तारीफ की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें