फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: चौथे अंपायर से बहस करना दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच मुनफ पटेल को पड़ा भारी, बीसीसीआई ने दी यह सजा

Thu, 17 Apr 2025 01:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बयान में यह नहीं बताया गया है कि मुनाफ ने क्या गलती की थी, लेकिन माना जा रहा है कि एक मैच अधिकारी के साथ बहस करने के कारण उन्हें दंडित किया गया है।
विज्ञापन
मुनफ पटेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच मुनफ पटेल पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है। बुधवार को खेला गया यह मैच काफी रोमांचक रहा था जिसमें दिल्ली ने सुपरओवर में जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

आईपीएल ने जारी विज्ञप्ति में क्या कहा?
आईपीएल ने जारी विज्ञप्ति में कहा, 'भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने आईपीएल आचार संहिता के खेल भावना से विपरीत आचरण करने से संबंधित अनुच्छेद 2.20 के लेवल एक का अपराध स्वीकार कर लिया है।' दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जमा कर दिया गया है। मुनाफ ने मैच रेफरी के इस फैसले को स्वीकार कर लिया है।'

मैच अधिकारी से बहस की वजह से दी गई सजा
बयान में यह नहीं बताया गया है कि मुनाफ ने क्या गलती की थी, लेकिन माना जा रहा है कि एक मैच अधिकारी के साथ बहस करने के कारण उन्हें दंडित किया गया है। मुनाफ संदेश देने के लिए अपने एक खिलाड़ी को मैदान में भेजना चाहते थे, लेकिन मैच अधिकारियों ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो दिल्ली के 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम नीतीश राणा (51 रन, 28 गेंद, छह चौके, दो छक्के) और यशस्वी जायसवाल (51 रन, 37 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) के अर्धशतक के बावजूद चार विकेट पर 188 रन ही बना सकी जिससे मैच सुपर ओवर तक खिंचा। राजस्थान रॉयल्स की टीम एक समय 14वें ओवर में एक विकेट पर 112 रन बनाकर काफी मजबूत स्थिति में थी, लेकिन दिल्ली की टीम स्टार्क (36 रन पर एक विकेट) की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से वापसी करने में सफल रही।

स्टार्क ने अपने अंतिम दो ओवर में सिर्फ 16 रन दिए। स्टार्क ने इसके बाद सुपर ओवर में भी रॉयल्स को सिर्फ 11 रन पर रोक दिया। फिर राहुल और स्टब्स ने सुपरओवर में जीत दिला दी। राजस्थान ने सुपरओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए छह गेंद में 11 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने चार गेंद पर 12 रन बनाकर मैच जीत लिया। स्टार्क को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें