फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशी कप्तान शाकिब को बोर्ड की तरफ से राहत, नहीं होगी कानूनी कार्रवाई लेकिन देना होगा जवाब

Tue, 29 Oct 2019 08:03 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Shakib Al Hasan - फोटो : social Media
विज्ञापन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड संभवत: शाकिब अल हसन पर किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करेगा लेकिन बोर्ड के सीईओ निजामुद्दीन चौधरी ने कहा कि केंद्रीय अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए टेस्ट और टी-20 कप्तान को कारण बताओ नोटिस का जवाब देना होगा।

विज्ञापन


शाकिब को देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी ‘ग्रामीणफोन’ ने अपना ब्रांड दूत नियुक्त किया है जो कि टीम के प्रायोजक ‘रोबी’ का प्रतिस्पर्धी है। केंद्रीय अनुबंध की शर्तों के अनुसार यह उल्लंघन है। बीसीबी अध्यक्ष नजमुल ने देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दे डाली थी। लेकिन चौधरी के अनुसार शाकिब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘यह बोर्ड का अंदरूनी मामला है और इसलिए शाकिब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है। उन्हें हालांकि इसका जवाब देना होगा कि उन्होंने यह प्रायोजन अनुबंध क्यों किया जो कि केंद्रीय अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें