ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश का 11वां सीजन जारी है। रविवार को सीजन का 31वां मुकाबला पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच खेला गया। इस मैच को पर्थ की टीम ने 50 रन से अपने नाम कर लिया। मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर दर्शक हैरान रह गए। अंपायर एक फैसले ने मैच का रूख बदल दिया और पर्थ की टीम मैच आसानी से जीत गई।
पर्थ के कप्तान एश्टन टर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टर्नर ने अपनी छोटी पारी में 19 गेंद पर 27 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 142.11 का रहा। उनकी पारी की बदौलत पर्थ की टीम 20 ओवर में 180 रन तक पहुंच गई। कर्टिस पीटरसन ने 50, कॉलिन मुनरो ने 40 और एश्टन एगर ने 19 रन बनाए। जवाब में मेलबर्न स्टार्स की टीम 18.5 ओवर में 130 रन पर ऑलआउट हो गई। उसके लिए जोए क्लार्क ने 52 और टॉम रोजर्स ने 32 रन बनाए।
क्या विवाद हुआ?
14वें ओवर में टर्नर बल्लेबाजी कर रहे थे। मेलबर्न स्टार्स के गेंदबाज जेवियर क्रोने गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी गेंद को टर्नर ठीक से नहीं खेल पाएं और गेंद विकेटकीपर के पास चली गई। विकेटकीपर जोए क्लार्क और जेवियर क्रोने ने जबरदस्त अपील की। ऐसा लग रहा था कि गेंद टर्नर के बल्ले से लगकर विकेटकीपर के पास गई है। अंपायर ने आउट करार दिया।
आउट करार दिए जाने के तुरंत बाद ही टर्नर ने अंपायर की ओर इशारा किया कि गेंद बल्ले से नहीं हेलमेट से लगकर गई है। तीन सेकंड बाद ही अंपायर ने फैसले को बदल दिया और टर्नर को नॉटआउट करार दिया। जेवियर क्रोने बिग बैश लीग में अपना पहला विकेट लेने से चूक गए।
सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की प्रतिक्रिया: