फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basit Ali: 'ICC वही करेगा जो जय शाह कहेंगे', पाकिस्तानी खिलाड़ी ने BCCI के रुतबे पर साधा निशाना, कही यह बात

Tue, 23 Jul 2024 06:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बासित अली ने बताया कि अन्य टीमें सिर्फ बीसीसीआई की कठपुतलियां हैं और आईसीसी वही करेगा जो बीसीसीआई सचिव जय शाह कहेंगे। 53 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी को  भारत के खिलाफ टी20 सीरीज का ऑफर दिया गया है।
विज्ञापन
बासित अली-जय शाह - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भारतीय खिलाड़ियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से पाकिस्तान भेजने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने बीसीसीआई पर निशाना साधा है। उन्होंने आईसीसी में भारत की पकड़ को लेकर कुछ ऐसा बोला है जो भारतीय प्रशंसकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा।
विज्ञापन

बासित अली ने बताया कि अन्य टीमें सिर्फ बीसीसीआई की कठपुतलियां हैं और आईसीसी वही करेगा जो बीसीसीआई सचिव जय शाह कहेंगे। 53 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी को  भारत के खिलाफ टी20 सीरीज का ऑफर दिया गया है। हालांकि, भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा करने के लिए तैयार नहीं है।

'बीसीसीआई के इशारों पर चलेंगे बाकी बोर्ड'
बासित अली ने कहा, "पांच-छह बोर्ड जय शाह के इशारों पर चलेंगे और जो बात वो करेंगे उसमें सहमति जताएंगे। वहीं, पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी को ऑफर दिया गया है कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज हो सकती है। इसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड में होगा। इसके लिए अन्य बोर्ड बीसीसीआई को समझाएंगे।"

बीसीसीआई के रुत्बे पर बासित अली ने कसा तंज
बासित ने बताया कि बीसीसीआई की धन शक्ति उन्हें हर क्रिकेट बोर्ड को अपने पक्ष में बोलने में मदद करती है। अली ने आगे कहा कि, "अगर वह कहते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होगी, तो वे सहमत होंगे। अगर वह कहते हैं कि यह एक हाइब्रिड मॉडल होगा, तो वे उस पर भी सहमत होंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब उनके खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं, तो बीसीसीआई अपने बोर्ड को बहुत बड़ी रकम देता है, चाहे वह इंग्लिश बोर्ड हो, न्यूजीलैंड बोर्ड हो, वेस्टइंडीज बोर्ड हो या ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड हो।"
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं होती द्विपक्षीय सीरीज
भारत ने 2008 में एशिया कप के बाद से पाकिस्तान में द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। दोनों टीमों के बीच अंतिम बार सीरीज दिसंबर 2012 से जनवरी 2013 के बीच हुई थी। इसके बाद से दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट या एशिया कप में एक दूसरे का सामना करती हैं। पाकिस्तान ने 2017 में भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था, जबकि भारतीय टीम 2013 में इस टूर्नामेंट की चैंपियन बनी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें