फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप से पहले टला बांग्लादेश का संकट, टीम को जीत दिलाने वापस आ रहा यह बल्लेबाज

Sat, 08 Sep 2018 11:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mominul Haque
विज्ञापन

अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों से परेशान बांग्लादेश ने एशिया कप के लिए टीम में 26 साल के बल्लेबाज मोमिनुल हक को टीम में शामिल किया है। चयनकर्ता हबीबुल बशर ने कहा, 'वह आला दर्जे के बल्लेबाज हैं, जो पारी की शुरुआत भी कर सकते हैं और तीसरे नंबर पर भी खेल सकते हैं। हमने सोचा कि उनके टीम में होने से काफी फायदा मिलेगा।'

विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल की उंगुली में चोट है, जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज नजमुल हुसैन के बाएं अंगूठे में चोट लगी है। बांग्लादेश को छह देशों के टूर्नामेंट में श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ पूल-बी में रखा गया है। टूर्नामेंट 15 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा।

हरफनमौला शाकिब अल हसन भी उंगली के ऑपरेशन के कारण एशिया कप से बाहर रहना चाहते थे, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अक्तूबर तक उनकी सर्जरी टालकर उन्हें खेलने के लिए कहा है। बता दें कि एशिया कप में बांग्लादेश अपना पहला मुकाबला श्रीलंका से 15 सिंतबर को खेलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें