फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश ने फिर दिखाया दम, दक्षिण अफ्रीका हुआ ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में रविवार को जारी सीरीज के दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को 162 रनों पर ढेर कर दिया।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी लेकिन उसका यह फैसला गलत साबित हुआ। मेजबान टीम 46 ओवर में ही पवेलियन लौट गई। उसकी ओर से फाफ डू प्लेसिस ने सर्वाधिक 41 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका क्विंटन डी कॉक के रूप में लगा। उन्हें दो रन के निजी योग पर मुस्ताफिजुर रहमान ने सब्बीर रहमान के हाथों कैच कराया। इसके बाद कप्तान हाशिम अमला 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन


विज्ञापन

बांग्लादेश ने दिया संभलने का मौका

रिली रोसो कुछ खास नहीं कर सके और वह चार रन बनाकर चलते बने। किलर मिलर के नाम से विख्यात डेविड मिलर को नौ रन के निजी योग पर महमूदुल्लाह ने मशरफे मुर्तजा के हाथों कैच करवाया। टी-20 टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने विकेट पर रूकने की कोशिश जरूर की लेकिन वह भी 41 रन बनाकर चलते बने।

जेपी डयूमिनी को 13 रन के निजी योग पर मुस्ताफिजुर ने सब्बीर के हाथों लपकवाया। ड्यूमिनी के रूप में मुस्ताफिजुर ने अपना दूसरा शिकार किया। क्रिस मॉरिस ने 12 रन बनाए। मॉरिस के रूप में दक्षिण अफ्रीका ने अपना सातवां विकेट खोया।

इसके अलावा कगिसो रबादा ने 10, काइल एबोट ने पांच रन बनाए। इमरान ताहिर एक रन पर नाबाद लौटे। बांग्लादेश की ओर से मुस्ताफिजुर और नासिर हुसैन ने तीन-तीन विकेट झटके। रुबेल हुसैन के खाते में दो विकेट गए जबकि मुर्तजा और महमूदुल्लाह की झोली में एक-एक विकेट गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें