फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BANvsWI: मेहदी हसन का शतक, विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में बांग्लादेश की पकड़ मजबूत

Thu, 04 Feb 2021 08:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटगांव
विज्ञापन
मेहदी हसन मिर्जा - फोटो : social media
विज्ञापन

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच चटगांव में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। स्टंप्स तक वेस्टइंडीज ने पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। कप्तान क्रेग ब्रेथवेट 49 और एनक्रुमाह बोनेर 17 रन बनाकर नाबाद हैं। बता दें कि बांग्लादेश ने मेहदी हसन (103) के पहले शतक की बदौलत पहली पारी में 430 रन बनाए। वेस्टइंडीज अब भी बांग्लादेश से 355 रन पीछे है। 

विज्ञापन


आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे आलराउंडर मेहदी हसन ने 168 गेंद में 13 चौकों की मदद से 103 रन की पारी खेली। मेहदी ने 99 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने शाकिब अल हसन (68) के साथ सातवें विकेट के लिए 67, ताइजुल इस्लाम (18) के साथ आठवें विकेट के लिए 45 और नईम हसन (24) के साथ नौवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। वहीं, 17 महीने के बाद पहला टेस्ट खेल रहे शाकिब ने अपना 25वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 150 गेंदों में पांच चौके की मदद से 68 रन बनाए।

वहीं, दूसरे दिन वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। मेहमान टीम ने महज 24 रन के स्कोर पर दो विकेट खो दिए। तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने जान कैंपबेल (03) और डेब्यू कर रहे शेन मोसली (02) को एलबीडब्ल्यू किया। बता दें कि बांग्लादेश ने दूसरे दिन 242/5 से आगे खेलना शुरू किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें