फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म, मोमिनुल हक के शतक से बांग्लादेश मजबूत

Thu, 22 Nov 2018 07:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mominul Haque
विज्ञापन

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट के नुकसान पर 315 बना लिए हैं। फिलहाल, तैजुल इस्लाम 32* और नइम हसन 24* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। बांग्लादेश की तरफ से मोमिनुल हक ने 120 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, वेस्टइंडीज की तरफ से तेज गेंदबाज शैनन गैब्रिएल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत निराशाजनक रही। एक रन के स्कोर पर पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर वारिकन ने सौम्या सरकार को तेज गेंदबाज केमार रोच ने विकेटकीपर शेन डोरिच के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। 

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मोमिनुल हक बांग्लादेश की पारी को संभाला और स्कोर को आगे पहुंचाया। इसके बाद बांग्लादेश को दूसरा झटका 105 रन के स्कोर पर इमरुल कायेस (44) के रूप में लगा। उन्हें जोमेल वारिकन ने सुनील अम्ब्रीश के हाथों कैच आउट कराया। दूसरे विकेट के लिए मोमिनल और कायेस के बीच 104 रनों की साझेदारी हुई। 
विज्ञापन


बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा मोमिनुल हक ने रन बनाए। उन्होंने 167 गेदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 120 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके अलावा मेहदी हसन मिर्जा (22), शाकिब अल हसन (34) और मोहम्म्द मिथुन ने 20 रन बनाए। 

वहीं, वेस्टइंडीज की तरफ से तेज गेंदबाज शैनन गैब्रिएल ने 18 ओवर में 2 ओवर मेडन फेंकते हुए 69 रन देकर कुल 4 विकेट अपने नाम किए जबकि वारिकन के खाते में पहले दिन दो विकेट आए। केमार रोच और देवेंद्र बिशू के खाते में 1-1 विकेट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें