फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAN vs PAK: इमरान और वकार के लिस्ट में शामिल हुए हसन अली, बांग्लादेश के खिलाफ झटके 5 विकेट 

Sun, 28 Nov 2021 09:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटगांव

सार

इमरान, सकलेन और यासिर ने भी एक कैलेंडर में पांच बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। वकार यूनुस ने 1990 में एक कैलेंडर ईयर में 17.04 की औसत से पांच बार पारी में पांच विकेट लिए थे।
विज्ञापन
हसन अली वकार यूनुस और इमरान खान के क्लब में शामिल हो गए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद हसन अली ने अपनी लय हासिल कर ली है। बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव के जाहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में चल रहे पहले टेस्ट के पहली पारी में पांच विकेट झटके। यह इस कैलेंडर ईयर में हसन अली ने पांचवीं बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। इसी के साथ वह पाकिस्तान के दिग्गज इमरान खान, वकार यूनुस, सकलेन मुश्ताक और यासिर शाह जैसे खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए।
विज्ञापन


इमरान, सकलेन के रिकॉर्ड की बराबरी की
इमरान, सकलेन और यासिर ने भी एक कैलेंडर में पांच बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। वकार यूनुस ने 1990 में एक कैलेंडर ईयर में 17.04 की औसत से पांच बार पारी में पांच विकेट लिए थे। इस रिकॉर्ड को उन्होंने 1993 में और बेहतर कर लिया था। 1993 में 12 महीने में वकार ने 15.23 की औसत से 55 विकेट लिए थे। इसमें छह बार पारी में पांच विकेट शामिल है। 

हसन अली ने अब तक 37 विकेट लिए
इस साल अब तक हसन अली ने 15.40 की औसत से 37 विकेट लिए हैं। उनकी इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत ही पाकिस्तान ने बांग्लादेश को पहली पारी में 330 रन पर ऑलआउट कर दिया। मुश्फिकुर रहीम ने 91 रन और लिटन दास ने 114 रन की पारी खेली। पाकिस्तान ने पहली पारी में 286 रन बनाए और बांग्लादेश को पहली पारी के आधार पर 44 रन की बढ़त मिली। 
विज्ञापन

आबिद अली ने 133 रन की पारी खेली
पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में आबिद अली ने 133 रन और अब्दुल्ला शफीक ने 52 रन बनाए। इसके अलावा फहीम अशरफ ने 38 रन की पारी खेली। कप्तान बाबर आजम 10 रन और उपकप्तान मोहम्मद रिजवान पांच रन ही बना सके। पांच बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। बांग्लादेश की ओर से तजिउल इस्लाम ने सात विकेट चटकाए। वहीं, इबादत हुसैन को दो और मेंहदी हसन को एक विकेट मिला।

बांग्लादेश की बढ़त 83 रन की हो गई
जवाब में बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 4 विकेट गंवाकर 39 रन बना लिए हैं। इस लिहाज से बांग्लादेश ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान पर 83 रन की बढ़त बना ली है। फिलहाल मुशफिकुर रहीम 12 रन और यासिर ली 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं। शाहीन अफरीदी ने तीन और हसन अली ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें