फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 136 रन से रौंदा, 'बर्थडे ब्वॉय' राशिद का शानदार प्रदर्शन

Fri, 21 Sep 2018 12:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश
विज्ञापन

एशिया कप के छठे मुकाबले में अफगानिस्तान ने 'बर्थडे ब्वॉय' राशिद खान के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश को 136 रन से हरा दिया। गुरुवार को शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 42.1 ओवरों में सिर्फ 119 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

विज्ञापन


इस मुकाबले में राशिद खान को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। खान ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में बेजोड़ प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी में उन्होंने 32 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 57 रन नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 9 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट झटके।

अफगानिस्तान के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम के दोनों ही ओपनर बल्लेबाज नजमुल हुस्सैन (7) और लिटन दास (6) रन बनाकर क्रीज से चलते बने। नजमुल को जहां स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान ने आफ्ताब आलम के हाथों कैच आउट करवाया तो वहीं लिटन दास आफ्ताब आलम की ही गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर गुलबदीन नाईब ने मोमिनुल हक (9) को विकेटकीपर शहजाद के हाथों कैच आउट कराया। इसके कुछ ही देर के बाद 15वें ओवर की पहली गेंद पर एक बार फिर नाईब ने मोहम्मद मिथुन (2) को अपना शिकार बनाया।

इसके बाद यहां से शाकिब अल हसन (32) और महामुदुल्लाह (27) ने टीम को संभालने की कोशिश की। इन दोनों ने मिलकर 36 रन जोड़े ही थे कि राशिद ने 79 के कुल स्कोर पर शाकिब को पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने 90 रन के स्कोर पर महामुदुल्लाह को आउट किया।

इसके अलावा मेहेदी हसन (4), मशरफे मुर्तजा (0) भी जल्दी पवेलियन लौट लिए। डेब्यू कर रहे अबु हेदर (1) को राशिद ने सीधी थ्रो से रन आउट किया। मुजीब उर रहमान ने रुबेल हुसैन (0) को आउट कर बांग्लादेश की पारी का अंत किया और अपनी टीम को लगातार दूसरी जीत दिलाई।

अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हश्मतुल्लाह शाहिदी (58) के अलावा गुलबदिन नईब (42) और बर्थडे ब्वॉय राशिद खान (57) रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के सामने एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में कामयाबी हासिल की।

राशिद खान ने अपनी पारी में 8 चौके और एक छक्का जड़ा तो वहीं गुलबदिन ने भी पारी पांच चौके लगाए। वहीं बांग्लादेश की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज मशरफे मुर्तजा रहे। मुर्तजा ने 7 ओवर में 48 रन देकर चार विकेट चटकाए।

इससे पहले अफगानिस्तान को ओपनर बल्लेबाज एहसानुल्लाह जनत (8) के रूप में पहला झटका लगा। उन्हें तेज गेंदबाज अबु हैदर ने मोहम्मद मिथुन के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रहमत शाह (10) भी अबु हैदर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

इसके बाद 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर शाकिब अल हसन ने मोहम्मद शहजाद को डेब्यू खिलाड़ी अबु हैदर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह 47 गेंदों में 4 चौकों मदद से 37 रन बनाए। इसके बाद ओपनर बल्लेबाजी मोहम्मद शहजाद ने हश्मतुल्लाह शाहिदी के साथ मिलकर स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच 51 रन की साझेदारी होने के बाद शहजाद (37) रन बनाकर आउट हो गए। शाकिब अल हसन की गेंद पर उनका कैच अबु हैदर ने पकड़ा।

इसके थोड़ी ही देर बाद शाकिब अल हसन का अगला शिकार समीउल्लाह शेनवारी (18) बने। इसके बाद बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुस्सैन ने अफगानिस्तान को छठा झटका दिया। रुबेल ने अर्धशतक जड़ने वाले शाहिदी (58) को लिटन दास के हाथों कैच आउट करवाया। शाहिदी ने इस पारी ती चौके लगाए। इसके बाद शाकिब अल हसन ने मोहम्मद नबी (10) को एलबीडब्लयू आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन

अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश
इससे पहले अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान  असगर अफगान ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए नजीबुल्लाह जाद्रान की जगह समीउल्लाह शेनवारी को टीम में शामिल किया गया है।

वहीं, बांग्लादेश ने अपनी टीम में तीन बदलाव किया है। कप्तान मुर्ताजा ने तमीम इकबाल की जगह मुस्तफिजुर रहमान को शामिल किया है, जबकि दो नए खिलाड़ी अबु हैदर और नजमल हुसैन शांतो को डेब्यू करने का मौका मिला है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैंः

बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा( कप्तान), लिटन दास, मोमिनुल हक, शाकिब अल हसन, मोहम्मद मिथुन, महम्मदुल्लाह, मोसद्दिक हुसैन, नजमुल हुसैन, मेहदी हसन, रुबेल हुसैन और अबु हैदर रौनी।

अफगानिस्तान: असगर अफगान (कप्तान), मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), एहसानुल्लाह जनत, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नईब, राशिद खान,समीउल्लाह शेनवारी, मुजीब उर रहमान और आफताब आलम।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें