ग्रुप बी
मध्य प्रदेश बनाम छत्तीसगढ़
पहला मुकाबला दिल्ली के पालम स्टेडियम में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच खेला गया। हरप्रीत सिंह की 91 रन की पारी की मदद से छत्तीसगढ़ ने 50 ओवरों में 268/7 रन बनाए। जिसके बाद मध्य प्रदेश की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी और 146 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
ओडिशा बनाम आंध्र प्रदेश
पालम में ही ग्रुप बी का दूसरा मैच ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच खेला गया। इस मैच में ओडिशा ने निर्धारित 50 ओवरों में 184 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने के दौरान आंध्र प्रदेश ने 48वें ओवर में छह विकेट से मैच जीत लिया।
दिल्ली बनाम सौराष्ट्र
दिल्ली के फिरोजशाह कोटल स्टेडियम में दिल्ली और सौराष्ट्र के बीच मैच खेला गया, जिसे मेजबान टीम ने पांच विकेट से अपने नाम किया। सौराष्ट्र 50वें ओवर में 237 रनों पर ऑलआउट हो गया। दिल्ली के लिए गौतम गंभीर ने 62 और हिम्मत सिंह ने 74 रन की शानदार अर्दशतकीय पारी खेली।
ग्रुप सी
जम्मू और कश्मीर बनाम बंगाल
चेन्नई में बंगाल की टीम ने जम्मू और कश्मीर पर छह विकेट से जीत दर्ज की। बंगाल के लिए प्रयास बर्मन ने चार और ईशान पोरेल ने तीन विकेट निकाल जम्मू एंड कश्मीर की टीम को 96 रन पर ही ऑलआउट कर दिया। इसके बाद 21वें ओवर में चार विकेट के नुकसान पर बंगाल ने ये लक्ष्य बना लिया।
गुजरात बनाम तमिलनाडु
तीसरे मुकाबले में गुजरात ने तमिलनाडु को चार विकेट से हराया। तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात को जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य दिया। प्रियांक पांचाल 117 रन की नाबाद शतकीय पारी की मदद से 48वें ओवर में गुजरात ने ये मैच जीत लिया।
झारखंड बनाम राजस्थान
चेन्नई में झारखंड और राजस्थान के बीच भी मैच हुआ, जिसमें झारखंड को सात विकेट से जीत मिली। झारखंड के लिए शाहबाज नदीम ने आठ विकेट निकाल राजस्थान को 93 रन पर ही ऑलआउट कर दिया। अपने निर्धारित 10 ओवरों में नदीम ने चार मेडन ओवर डाले। उन्होंने एक की इकनॉमी से महज 10 रन दिए। झारखंड ने 15वें ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया।
प्लेट ग्रुप
बिहार बनाम उत्तराखंड
प्लेट ग्रुप के पहले मुकाबले में बिहार ने उत्तराखंड को हराया। उत्तराखंड महज 160 रन पर ही सिमट गया। विकास रंजन 79(102) के अर्धशतक की मदद से बिहार ने पांच विकेट से मैच में जीत दर्ज की।
मणिपुर बनाम सिक्किम
वडोदरा में खेले गए मुकाबले में मणिपुर ने सिक्किम को 10 विकेट से मात दी। सिक्किम की टीम 84 रन पर ही ऑलआउट हो गई। मणिपुर ने 20वें ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाए मैच जीत लिया।
मेघालय बनाम मिजोरम
प्लेट ग्रुप के आखिरी मुकाबले में मेघालय ने मिजोरम को 10 विकेट से मात दी। तरुवर कोहली की 90 रनों की पार की मदद से मिजोरम ने 154 रन बनाए। पुनीत बिष्ट ने 90 गेंद पर 95 रन की पारी खेल मेघालय को 28वें ओवर में जीत दिलाई।