इंग्लैंड में चल रही अंडर-19 त्रिकोणीय सीरीज में टीम इंडिया को दूसरी हार मिली। वर्षाप्रभावित मैच में बांग्लादेशी अंडर 19 टीम ने भारत को दो विकेट से मात दी। यह बांग्लादेश की लगातार दूसरी जीत है। इस सीरीज में तीनों टीमों को आठ-आठ मैच खेलने हैं, जिसके बाद टॉप दो टीमें 11 अगस्त को होव में फाइनल में भिड़ेंगी।
मैच में बांग्लादेशी अंडर 19 टीम ने टॉस जीतकर भारत को बल्ला थमाया। मैच में बारिश की खलल से पहले भारत ने 36 ओवर में पांच विकेट खोकर 221 रन बना लिए थे। बारिश के कारण डीएलएस नियम से बांग्लादेश को 32 ओवर में 218 रन का लक्ष्य मिला।
बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। बाद में टीम संभली। बांग्लादेश को आखिरी ओवर में जीत के लिए सात रन चाहिए थे। कार्तिक त्यागी के आखिरी ओवर में अकबर ने तीसरी गेंद पर विजयी चौका लगाया और जीत दर्ज की। अब भारत का अगला मैच शनिवार को इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ होगा।