फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित

Mon, 05 Jan 2015 12:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप 2015 के लिए डेढ़ महीने से भी कम का समय बच गया है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाली इस महा सीरीज के लिए सभी टीमें वर्ल्ड कप हासिल करने के लिए मैदान में उतरेंगी।
विज्ञापन


इसी कड़ी में बांग्लादेश ने अपने 15 सदस्यों की घोषणा कर दी है। टीम में 5 बल्लेबाज, 6 गेंदबाज और 3 ऑलराउंडर होंगे।

बांग्लादेश की ओर से यह घोषणा रविवार को हुई। मशरेफ मुर्तजा को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि ऑलराउंडर साकिब अल हसन उपकप्तान बनाए गए हैं।

चयनकर्ताओं ने पांच विशेषज्ञ बल्लेबाज, छह विशेषज्ञ गेंदबाज, तीन ऑलराउंडर और एक विकेटकीपर को टीम में रखा है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर 21 वर्षीय सौम्य सरकार को भी टीम में जगह दी गई है।

बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेने 24 जनवरी को रवाना होगी जहां 17 फरवरी को उसका मुकाबला अफगानिस्तान से होगा।

टीम : मशरेफ मुर्तजा (कप्तान), साकिब अल हसन (उपकप्तान), तमीम इकबाल, अनामुल हक, मोमिनुल हक, मोहमुदुल्लाह रियाज, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), नासिर हुसैन, ताईजुल इस्लाम, तस्किन अहमद, अल अमीन हुसैन, रुबेल हुसैन, सौम्य सरकार, सब्बीर रहमान, अराफात सन्नी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें